लुधियाना: सरहिंद नहर और ब्रांचों में मछली पकड़ने के लिए 24 अगस्त को होगी नीलामी, जानें पूरी जानकारी
लुधियाना / सत्ता संदेश
दोराहा सब-डिवीजन के तहत आने वाली सरहिंद नहर और इसकी विभिन्न ब्रांचों में मछली पकड़ने के अधिकार के लिए नीलामी 24 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। नीलामी सुबह 11 बजे दोराहा सब-डिवीजन के एस.एन. दोराहा स्थित कार्यालय में होगी।
सब-डिवीजन ऑफिसर दोराहा करनबीर सिंह सरां ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नीलामी रोपड़ कैनाल और ग्राउंड वाटर डिवीजन सरहिंद कैनाल रोपड़ के तहत आने वाली सरहिंद नहर और इसकी ब्रांचों में मछली पकड़ने के अधिकार के लिए करवाई जा रही है। नीलामी की अवधि 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2027 तक रहेगी।
इन नहरों और ब्रांचों में होगी नीलामी
करनबीर सिंह सरां के अनुसार मछली पकड़ने के अधिकार के लिए निम्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है:
- सरहिंद नहर: बुर्जी नंबर 1,30,000 से 1,94,000 तक
- पटियाला नहर: बुर्जी नंबर 500 से 3,000 तक
- कंबाइंड ब्रांच: बुर्जी नंबर 500 से 10,000 तक
- अबोहर ब्रांच: बुर्जी नंबर 500 से 1,04,000 तक
- बठिंडा ब्रांच: बुर्जी नंबर 500 से 1,08,000 तक
- सिधवां ब्रांच: बुर्जी नंबर 500 से 2,000 तक
सफल बोली लगाने वाले को मौके पर जमा करनी होगी रकम
नीलामी की शर्तों के मुताबिक बोली को मंजूरी देने का अधिकार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, हेड वर्क्स डिवीजन एस.एन. रोपड़ के पास रहेगा। सफल बोलीदाता को मौके पर ही अपनी बोली की रकम जमा करनी होगी। यदि सफल बोलीदाता मौके पर रकम जमा नहीं करता, तो उसकी बोली रद्द मानी जाएगी।
सफल बोलीदाता को जिस पहुंच के लिए बोली स्वीकृत होगी, उसी निर्धारित पहुंच में मछली पकड़ने का अधिकार मिलेगा।
जुलाई-अगस्त में मछली पकड़ने पर रोक
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जुलाई और अगस्त महीने के दौरान मछली पकड़ना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मछली पकड़ने के लिए जहरीली दवा या इलेक्ट्रिक करंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
बोलीदाता को मछली पकड़ने के दौरान नहर या उसकी ब्रांचों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना होगा। प्रतिबंधित स्थानों पर भी मछली पकड़ने की अनुमति नहीं होगी।
यदि नीलामी की निर्धारित तारीख को सरकारी छुट्टी होती है, तो नीलामी अगले कार्य दिवस पर आयोजित की जाएगी।
बोली लगाने वालों के लिए जरूरी दस्तावेज
नीलामी में हिस्सा लेने वाले इच्छुक बोलीदाताओं को अपना मूल रेजिडेंशियल प्रूफ साथ लाना होगा। इसके अलावा रेजिडेंशियल प्रूफ की एक फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी।

