ब्रेकिंग न्यूज़
ओटाला में डेयरी किसानों के लिए जागरूकता कैंप, योजनाओं और पशु देखभाल की दी जानकारी

लुधियाना के गांव ओटाला में डेयरी डेवलपमेंट विभाग ने मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप लगाया। किसानों को सरकारी योजनाओं, पशु रोग, संतुलित आहार, देखभाल और डेयरी लोन की जानकारी दी गई।

लुधियाना / सत्ता संदेश

डेयरी किसानों को डेयरी व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं, पशुओं की देखभाल और आधुनिक डेयरी प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के लिए डेयरी डेवलपमेंट विभाग की ओर से गांव ओटाला, ब्लॉक समराला में एक दिवसीय मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप लगाया गया।

यह कैंप कैबिनेट मंत्री पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास विभाग पंजाब गुरमीत सिंह खुडियां की अगुवाई और डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट विभाग पंजाब एस. वरयाम सिंह गिल के निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। कैंप का संचालन जिला लुधियाना के डिप्टी डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट सुरिंदर सिंह की अगुवाई में किया गया।

कैंप के दौरान डेयरी किसानों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनकी रोकथाम, संतुलित आहार, पशुओं की उचित देखभाल और रखरखाव के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

किसानों को डेयरी लोन केस से जुड़ी प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे डेयरी व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित और विस्तार कर सकें।

इस अवसर पर रिटायर्ड सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. गुलजार, रिटायर्ड चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर डॉ. बलदेव सिंह, एडवांटा कंपनी से राशिद, वेरका मिल्क प्लांट खन्ना से बचित्तर सिंह, डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर अगमप्रीत कौर, अंकित कपूर और सुखविंदर सिंह ने किसानों से बातचीत की।

विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें डेयरी व्यवसाय से संबंधित जरूरी जानकारी दी और उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

गांव लिब्रा में मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप आयोजित, डेयरी किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

लुधियाना / सत्ता संदेश

डेयरी डेवलपमेंट विभाग की ओर से डिप्टी डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट, जिला लुधियाना के नेतृत्व में ब्लॉक खन्ना के गांव लिब्रा में एक दिवसीय मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। कैंप में क्षेत्र के डेयरी किसानों ने हिस्सा लिया और विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कैंप के दौरान डेयरी किसानों को पशुओं को बीमारियों से बचाने, संतुलित आहार देने, पशुओं की उचित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी।

इस दौरान डेयरी किसानों को डेयरी लोन केस से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। विभाग की ओर से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि डेयरी व्यवसाय को और अधिक लाभदायक बनाया जा सके।

अधिकारियों ने किसानों को बताया कि विभाग की योजनाओं और सुविधाओं का सही तरीके से लाभ उठाकर डेयरी किसान अपने व्यवसाय को मजबूत कर सकते हैं और दूध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।