ब्रेकिंग न्यूज़
वल्ला में दूसरा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न, सेंट मीरा पब्लिक स्कूल और वाईपीएस रहे विजेता

अमृतसर / सत्ता संदेश


निकटवर्ती वल्ला स्थित ‘इनसाइड इम्पैक्ट गार्डन’ में आज दूसरा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (2026-27) आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की कुल 8 टीमों ने भाग लिया।

मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:

अंडर-17 कैटेगरी: इस मुकाबले में वाईपीएस (YPS) की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एमजीके सेक्रेड हाई स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 कैटेगरी: इसमें सेंट मीरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बाबा देस राज इंटरनेशनल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

इस टूर्नामेंट में सेंट मीरा पब्लिक स्कूल, बाबा देस राज इंटरनेशनल स्कूल, एमजीके सेक्रेड हाई स्कूल, यादविद्रां पब्लिक हाई स्कूल, पंडित मोहन लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संत सोहन सिंह अकादमी, शहीद बाबा प्रताप सिंह स्कूल और आर एंड आर पब्लिक स्कूल की टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरबजीत सिंह, दाऊद, दीपक राजपूत और गुरदेव सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफियां वितरित कीं। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में कोच साहिल भाकर, कोच मनमोहित सिंह, मानप्रीत सिंह, जर्मनजीत सिंह, रोहितदीप सिंह, वरुण और परमिंदर ने अहम योगदान निभाया।