ब्रेकिंग न्यूज़
MLA मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 92 में गली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 92 के बिशन एन्क्लेव में गली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

उद्घाटन अवसर पर पार्षद बिट्टू भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष शशि शर्मा, महिला विंग इंचार्ज पूनम अरोड़ा, वरिंदर चोपड़ा समेत बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।

मदन लाल बग्गा ने कहा कि वर्ष 2022 में नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन पर भरोसा जताकर सेवा करने का अवसर दिया था। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए वादों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है और क्षेत्र में विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के मामले में आगे बढ़े। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र और लुधियाना शहर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लुधियाना शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए विकास कार्य जारी रहेंगे।

MLA बग्गा ने वार्ड नंबर 88 में RMC रोड का किया उद्घाटन, करीब 60 लाख रुपये होंगे खर्च

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 88 में RMC रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

उद्घाटन के मौके पर पार्षद नीरज आहूजा, पार्षद अमन बग्गा खुराना सहित आम आदमी पार्टी की टीम और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MLA मदन लाल बग्गा ने कहा कि वार्ड नंबर 88 की यह सड़क काफी समय से खराब हालत में थी, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

विधायक बग्गा ने कहा कि लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क मरम्मत या निर्माण से वंचित न रहे। शहर और गांवों के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है।

MLA बग्गा ने कहा कि लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।