Apple का सबसे सस्ता धमाका: भारत में लॉन्च हुआ MacBook Neo, जानें कीमत और फीचर्स
टेक डेस्क: ऐपल ने आखिरकार अपना सबसे किफायती लैपटॉप MacBook Neo भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये रखी गई है। कंपनी इसके जरिए विंडोज लैपटॉप जैसे कि Asus, HP और क्रोमबुक को टक्कर देना चाहती है।MacBook Neo के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:
प्रोसेसर: इसमें A18 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो iPhone 16 Pro में भी दिया गया है।
डिस्प्ले: इसमें 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1506 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 500 Nits है।
डिजाइन और कलर: इसे ड्यूरेबल रिसाइकिल एल्युमिनियम से तैयार किया गया है और यह देखने में काफी हद तक MacBook Air जैसा लगता है। यह सिल्वर, ब्लश, सिटरस और इंडिगो जैसे चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
बैटरी और चार्जर: कंपनी का दावा है कि यह 16 घंटे का वीडियो प्लेबैक बैकअप देता है और खास बात यह है कि इसके बॉक्स में ही 20W का चार्जर दिया जा रहा है।
मेमोरी: इसमें 8GB RAM दी गई है और स्टोरेज के लिए 256GB व 512GB के विकल्प मिलते हैं। उच्च वेरिएंट (512GB) की कीमत 79,900 रुपये है।
अन्य फीचर्स: इसमें HD कैमरा, दो स्पीकर्स और दो USB-C पोर्ट्स दिए गए हैं। हालांकि, इसमें नॉन-बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।

