विद्युत क्षेत्र में 5G तकनीक का इस्तेमाल, NPTI फरीदाबाद में कार्यशाला
देश- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
पंजाब के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री तक पहुंच का मौका, 30 सितंबर तक खुला ‘विकसित भारत क्विज़’
देश पंजाब- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज नेता, पुतिन-शी जिनपिंग समेत कई राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल
देश- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
18वां ब्रिक्स सम्मेलन : भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति जिंनपिं, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, छह कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
Karnataka : सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर ED की छापेमारी, परिवार के ठिकाने भी खंगाले
देश राजनीति- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
ISRO का बड़ा कदम: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 220 kN थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट, LVM3 की बढ़ेगी पेलोड क्षमता
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
UIDAI ने लॉन्च किया आधार फेस ऑथेंटिकेशन SDK और सैंडबॉक्स, एक ही ऐप में मिलेगा आसान प्रमाणीकरण
देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
Supreme Court Decision: इतने साल तक किराए पर रहा किराएदार, तो हो जाएगा कब्जा
देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
Top 10 News
वार्ड-70 के बच्चों को मिला नया स्पोर्ट्स पार्क, MLA मदन लाल बग्गा ने किया उद्घाटन
गांव लिब्रा में मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप आयोजित, डेयरी किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा में एडमिशन प्रक्रिया जारी, 30 सितंबर तक करें आवेदन
PEC में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर नुक्कड़ नाटक, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
PEC में पेटेंट खोज और ड्राफ्टिंग पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को IPR की दी महत्वपूर्ण जानकारी
भारत की भूली-बिसरी लौकी-वर्गीय सब्जियों पर वैज्ञानिकों की जेनेटिक नजर, बेहतर पैदावार की उम्मीद
विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद 2027: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
पंजाब के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री तक पहुंच का मौका, 30 सितंबर तक खुला ‘विकसित भारत क्विज़’
खेल
खबर
PM Modi-Putin Meeting: रूस-यूक्रेन और ईरान युद्ध पर चर्चा, भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर भी मंथन
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
चीन में बड़ा हादसा! किंगदाओ शिपयार्ड में मालवाहक जहाज में भीषण आग, 30 मौतों की आशंका
ताज़ा ख़बर विदेश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
18वां ब्रिक्स सम्मेलन : भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति जिंनपिं, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, छह कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
ISRO का बड़ा कदम: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 220 kN थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट, LVM3 की बढ़ेगी पेलोड क्षमता
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
Railway Modernization: 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे फोर-ट्रैक, ₹10,783 करोड़ की 3 परियोजनाओं को मंजूरी
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 3 days ago
2 करोड़ से ज्यादा स्कूली बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट हुआ पूरा, 1.6 लाख स्कूल अभियान से जुड़े
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 4 weeks ago
LPU में एग्री-स्टार्टअप स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट में कृषि क्षेत्र में मदद और इनोवेशन पर होगी चर्चा
ताज़ा ख़बर पंजाब- Est 1 min
- 0 Views
- 4 weeks ago
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का फॉर्मूला
ताज़ा ख़बर देश- Est 1 min
- 0 Views
- 4 weeks ago
सीएम मान ने हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला, प्रदूषण कम करने में होगी मदद
ताज़ा ख़बर पंजाब- Est 1 min
- 0 Views
- 4 weeks ago
राजनीती
खबरें
पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव जीतने के बाद अंकित बिडान ने गुरु मंदिर में टेका माथा, बोले- सभी वादे 100% पूरे करेंगे
अमृतसर: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट अंकित बिडान ने पूर्व प्रेसिडेंट गौरवबीर सिंह सोहल और BJP नेता अक्षय शर्मा के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में अरदास कर सभी की भलाई की कामना की और चुनाव में मिले समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया।
अंकित बिडान ने कहा कि चुनाव जीतने से पहले ही उन्होंने मन बना लिया था कि जीत के बाद सबसे पहले श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। उन्होंने कहा कि आज दरबार साहिब पहुंचकर गुरु घर का शुक्रिया अदा करने की उनकी इच्छा पूरी हुई है।
यूनिवर्सिटी में किए गए वादों को लेकर अंकित बिडान ने कहा कि उनके मैनिफेस्टो में शामिल स्कॉलरशिप, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत सभी वादों को 100 प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। हिंदू-सिख एकता को लेकर उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी चुनाव में दोनों समुदायों के सहयोग से एक मिसाल कायम हुई है और वह सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
पूर्व प्रेसिडेंट गौरवबीर सिंह सोहल ने कहा कि वह गुरु नगरी पहुंचकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि गुरु घर से मिले आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करने और सभी की भलाई के लिए अरदास करने के लिए वह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स ने जिस तरह उन पर भरोसा जताया है, वह अरदास करते हैं कि यह भरोसा आगे भी कायम रहे और वह छात्रों से किए गए वादों को पूरा कर सकें।
वहीं BJP नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब से हमेशा आशीर्वाद मिलता है और वह चुनाव में मिली जीत के लिए गुरु घर का शुक्रिया अदा करने पहुंचे हैं। उन्होंने छात्रों का भी आभार जताया और कहा कि छात्रों ने एक बार फिर उन पर भरोसा दिखाया है।
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में BJP और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन के असर के सवाल पर अक्षय शर्मा ने कहा कि यूनिवर्सिटी में हिंदू-सिख एकता की जो मिसाल बनी है, वह क्लासरूम से शुरू हुई है और जल्द ही सड़कों तक पहुंचने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छात्रों से किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
टांडा के रसूलपुर में अकाली दल की बैठक, अरविंदर सिंह रसूलपुर बोले- ‘AAP सरकार से हर वर्ग दुखी’
होशियारपुर / सत्ता संदेश
रिपोर्ट : जसप्रीत सिंह सैनी
होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल की ओर से टांडा के गांव रसूलपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हलके के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और कई लोग अपने साथ अन्य गांवों के लोगों को भी बैठक में लेकर पहुंचे।
बैठक को संबोधित करते हुए अरविंदर सिंह रसूलपुर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में मौजूदा सरकार के कार्यकाल से किसान, व्यापारी, कर्मचारी और नौजवान समेत विभिन्न वर्गों के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए दावों और गारंटियों को लेकर भी लोगों में निराशा बढ़ रही है।
अरविंदर सिंह रसूलपुर ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने नौजवानों से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी के मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण पंजाब के लोगों को पिछली सरकारों का समय याद आने लगा है। अरविंदर सिंह रसूलपुर ने शिरोमणि अकाली दल को पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी की नीतियां और मुद्दे पंजाब तथा पंजाबियों के हितों से जुड़े हुए हैं।
बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अकाली दल की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने तथा आम लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
Karnataka : सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर ED की छापेमारी, परिवार के ठिकाने भी खंगाले
कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर ED की तलाशी दूसरे दिन भी जारी रही। गोकाक और बेलगावी में परिवार व करीबियों के ठिकानों पर जांच हुई।
कर्नाटक/ सत्ता संदेश
कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बेलगावी में मंत्री के परिवार के सदस्यों और उनके करीबी लोगों से जुड़े कई ठिकानों पर जांच एजेंसी ने कार्रवाई की। यह जांच कथित अवैध विदेशी निवेश से जुड़े मामले में की जा रही है।
ईडी अधिकारियों ने गोकाक स्थित सतीश जारकीहोली के आवास पर भी तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान उनकी पत्नी और बेटी के अलावा सांसद प्रियंका जारकीहोली भी घर पर मौजूद थीं। इसके साथ ही बेलगावी में मंत्री के परिवार के सदस्य वाई. मंजूनाथ के आवास पर भी जांच एजेंसी ने तलाशी ली।
जांच का दायरा मंत्री के करीबी सहयोगियों और स्टाफ तक भी पहुंचा। ईडी ने सतीश जारकीहोली के करीबी सहयोगी बताए जा रहे गिरीश सोनावलकर के घर की तलाशी ली। इसके अलावा मंत्री के निजी सचिव मालागौड़ा पाटिल के आवास पर भी जांच की गई।
तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने सतीश जारकीहोली से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी समन किया। अधिकारियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप कुमार इंदी और सैदप्पा गडागी से वित्तीय लेनदेन और अकाउंटिंग से संबंधित जानकारी मांगी। कार्रवाई के दौरान एक प्रिंटर और कुछ दस्तावेज जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
ईडी की कार्रवाई के बीच कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से केंद्रीय जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। धारवाड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सदानंद डंगनावर ने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के मंत्रियों और मुख्यमंत्री के कामकाज की सफलता को स्वीकार नहीं कर पा रही है।
डंगनावर ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के बावजूद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को अस्थिर नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री एकजुट होकर राज्य के हित में काम कर रहे हैं।
इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मंत्री प्रियंक खरगे भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं। दोनों नेताओं ने कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
फिलहाल ईडी की तलाशी और जांच जारी है। कथित अवैध विदेशी निवेश से जुड़े मामले में जांच एजेंसी किन दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है, इसका पूरा विवरण जांच आगे बढ़ने के बाद ही स्पष्ट होगा।
PM Modi Meeting: राज्य मंत्रियों के साथ 3 घंटे चली बैठक, योजनाओं के लाभ पर जोर
नई दिल्ली / सत्ता संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक दर्जन से अधिक राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में हुई यह बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों में किए गए सुधारों, नई पहलों और अब तक की प्रगति का मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के सामने विस्तृत ब्यौरा रखा।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रालयों के कामकाज में समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और उनके क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो।
योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य मंत्रियों से विशेष रूप से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ निर्धारित लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका सीधा फायदा लक्षित वर्ग तक पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को योजनाओं की जमीनी स्थिति पर लगातार नजर रखने और उनके प्रभाव का आकलन करने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी और परिणाम आधारित बनाने पर चर्चा हुई।
कैबिनेट मंत्री और शीर्ष नौकरशाह बैठक में नहीं थे
यह बैठक अपने स्वरूप को लेकर भी महत्वपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, यह अपनी तरह की पहली बैठक थी जिसमें किसी कैबिनेट मंत्री या शीर्ष नौकरशाह को शामिल नहीं किया गया। बैठक में केवल राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ राज्य मंत्रियों की बैठकों का यह पहला दौर था। इसमें कृषि, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े राज्य मंत्री शामिल हुए।
सचिवों के साथ बैठकों के बाद मंत्रियों से संवाद
प्रधानमंत्री मोदी की राज्य मंत्रियों के साथ यह बैठक हाल ही में सचिवों के अलग-अलग एम्पावर्ड ग्रुप के साथ हुई बैठकों के बाद हुई है। इन बैठकों में सुशासन, सुरक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई थी।
माना जा रहा है कि राज्य मंत्रियों के साथ बैठक का उद्देश्य मंत्रालयों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूत करना था।
गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर PM मोदी
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री सबसे पहले गुजरात के वडोदरा पहुंचेंगे। यहां वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि वह वडोदरा, नवसारी और मुंबई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है।
पश्चिमी डीएफसी के तीन प्रमुख सेक्शन होंगे राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (Western Dedicated Freight Corridor) के तीन प्रमुख खंड भी देश को समर्पित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मुंबई में आयोजित होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में भी शामिल होंगे। यहां वह वित्तीय प्रौद्योगिकी और इससे जुड़े क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार रख सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की राज्य मंत्रियों के साथ हुई बैठक और इसके बाद गुजरात-महाराष्ट्र दौरे को सरकार के कामकाज में गति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर सरकार के फोकस के तौर पर देखा जा रहा है।
Barnala : महंगाई और बेरोजगारी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
बरनाला / सत्ता संदेश
रिपोर्ट : आशीष शर्मा
पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और पंजाब सरकार के खिलाफ बरनाला में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कचहरी चौक से शुरू होकर भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की कोठी के बाहर पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई, बेरोजगारी तथा कथित तानाशाही को लेकर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पोस्टर और बोर्ड फाड़े गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर नीली स्याही फेंकने की घटना भी सामने आई। प्रदर्शन के दौरान हुई इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह युवाओं में सरकार के प्रति बढ़ते गुस्से और आक्रोश का परिणाम है।
कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई लगातार आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद आम जनता को महंगे ईंधन का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ आम लोगों की बजाय बड़े कॉरपोरेट घरानों को मिल रहा है। उन्होंने सरकारी संस्थानों और प्राकृतिक संसाधनों के निजीकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
पंजाब सरकार पर भी कांग्रेस का हमला
यूथ कांग्रेस नेताओं ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी घेरा। नेताओं ने आरोप लगाया कि ‘रंगला पंजाब’ का दावा करने वाली सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले सफाई कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं और आम लोगों के साथ कथित तौर पर सख्ती की जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी नेता मीत हेयर के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर भी कांग्रेस ने पलटवार किया। विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में 13-0 का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी तीन सीटों तक सिमट गई। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देगी।
कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भी पलटवार
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को कांग्रेस की चिंता करने की बजाय अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी के भीतर विधायकों को लेकर भी आरोप लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर फाड़े जाने की घटना पर कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं के आक्रोश से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।
बरनाला से रिपोर्ट: आशीष शर्मा।
सचिन पायलट के पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनने पर औजला का बड़ा बयान, 2027 में सरकार बनाने का दावा
अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी। औजला ने कहा कि पायलट के अनुभव से संगठन मजबूत होगा और कांग्रेस 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ेगी।
अमृतसर / सत्ता संदेश
पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल को पद से हटाए जाने और राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से पंजाब में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान औजला ने कहा कि पंजाब देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है और सचिन पायलट का राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव कांग्रेस के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि पायलट को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ बड़े राज्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम करने का भी अनुभव है।
युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर
गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक दौर में कांग्रेस को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर सकें और उनकी सोच को समझ सकें। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट युवा होने के साथ-साथ अनुभवी नेता भी हैं।
औजला ने उम्मीद जताई कि सचिन पायलट अपनी नई सोच और अनुभव के जरिए पंजाब कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा
2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पंजाब में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस पंजाब से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ जनता के सामने रखना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं को भी लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दे उठाने के लिए तैयार किया जाएगा।
कांग्रेस में मतभेद के सवाल पर क्या बोले औजला?
कांग्रेस के अंदर कथित मतभेदों को लेकर पूछे गए सवाल पर गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि सचिन पायलट की नियुक्ति का पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नए प्रभारी का स्वागत किया है।
औजला ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि कांग्रेस की लीडरशिप सचिन पायलट के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने को तैयार है।
राहुल गांधी के पंजाब दौरे की तैयारी
गुरजीत सिंह औजला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जल्द पंजाब आने वाले हैं और इस दौरान कांग्रेस की पूरी लीडरशिप उनके कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेगी।
औजला के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे के दौरान पंजाब से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाने के लिए पार्टी स्तर पर एक सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सूची लगभग तैयार है और अगले एक-दो दिनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता के साथ किस तरह संवाद किया जाएगा, इसकी जानकारी पार्टी की ओर से जल्द स्पष्ट की जाएगी।
औजला ने कहा कि सचिन पायलट का अनुभव, कांग्रेस की एकजुटता और राहुल गांधी का पंजाब दौरा पार्टी की चुनावी तैयारियों को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस एकजुट होकर जनता के बीच जाएगी और 2027 में पंजाब में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करेगी।

