ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

देव समाज कॉलेज फॉर वीमेन, सेक्टर 45-बी चंडीगढ़ में माय् भारत द्वारा विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली।

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय् भारत द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन देव समाज कॉलेज फॉर वीमेन, सेक्टर 45-बी, चंडीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विकसित भारत @2047 और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में देव समाज कॉलेज फॉर वीमेन की प्राचार्या प्रो. डॉ. नीरू मलिक, सलाहकार डॉ. जसपाल कौर, डीन छात्र कल्याण श्रीमती राखी जे. सिंह, वाडा क्लब प्रभारी डॉ. सतिंदर कौर एवं डॉ. अनुपम तथा माय् भारत नोडल अधिकारी डॉ. सवकीरत कौर मौजूद रहीं।

माय भारत की ओर से यूटी निदेशक, माय भारत चंडीगढ़ शिवधन शर्मा, राज्य निदेशक, माय भारत पंजाब रश्मीत कौर, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक हरि प्रकाश तथा निर्मल सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान माय् भारत एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को माय् भारत मंच, युवा सहभागिता और विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं को VBYLD यात्रा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से VBYLD क्विज़ भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में माय् भारत स्वयंसेविका एवं यूथ आइकन मानशवी शर्मा की भागीदारी रही। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों पर प्रभावी प्रस्तुति देते हुए स्वस्थ, जिम्मेदार और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसके अलावा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता कराई गई और उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त भारत की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं द्वारा नशा मुक्त भारत और विकसित भारत @2047 के विजन में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Chandigarh VBYLD 2026: युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के सामने विज़न रखने का मौका, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

चंडीगढ़ के युवाओं के लिए अपने विचारों और नवाचार को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। मेरा युवा भारत (MY Bharat), चंडीगढ़ की ओर से युवाओं को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (VBYLD) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पहल के माध्यम से चयनित युवाओं को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विज़न और कार्ययोजना को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम को लेकर जिला युवा अधिकारी विनय कुमार ने युवाओं को प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया और ‘विकसित भारत क्विज़’ (Viksit Bharat Quiz) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्विज़ इस राष्ट्रीय संवाद प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी का पहला चरण है और पात्र युवाओं को इसमें अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना चाहिए।

क्विज़ से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

VBYLD की चयन प्रक्रिया की शुरुआत MY Bharat पोर्टल पर आयोजित विकसित भारत क्विज़ से होगी। क्विज़ में सफल प्रतिभागियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद प्रतिभागियों को निबंध लेखन और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना होगा।

इन चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जहां वे विकसित भारत को लेकर अपने विचार और योजनाएं प्रस्तुत कर सकेंगे।

इन विषयों पर रख सकते हैं अपना विज़न

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के तहत युवाओं को देश के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। इनमें तकनीक, सतत विकास, सुशासन, महिला नेतृत्व विकास और उद्यमिता जैसे विषय प्रमुख हैं।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और नए विचारों को सामने लाना तथा उन्हें देश के विकास से जोड़ना है।

15 से 29 वर्ष के युवा ले सकते हैं हिस्सा

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और विकसित भारत क्विज़ में हिस्सा ले सकते हैं।

युवाओं के लिए यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चयन के अंतिम चरण तक पहुंचने वाले प्रतिभागियों को देश के प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार और कार्ययोजना प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

कैसे करें आवेदन:
इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और ‘विकसित भारत क्विज़’ में भाग ले सकते हैं।

वेबसाइट: mybharat.gov.in

चंडीगढ़ में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, 200 युवाओं ने लिया भाग

माय भारत चंडीगढ़ द्वारा देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करीब 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत चंडीगढ़ द्वारा देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, सेक्टर-45, चंडीगढ़ में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं ने आठ विभिन्न प्रतियोगी श्रेणियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक श्री सौरभ कुमार अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में देश के युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीरू मलिक ने इस आयोजन की मेजबानी का अवसर मिलने पर माय भारत चंडीगढ़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने वाली इस पहल को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगी प्रतियोगिता

कार्यक्रम के दौरान आठ अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को नई दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय “नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव” में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर माय भारत चंडीगढ़ के यूटी निदेशक श्री शिवधन शर्मा, माय भारत पंजाब की राज्य निदेशक रश्मीत कौर तथा सहायक निदेशक श्री विक्रम सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

चंडीगढ़ ने नशा मुक्ति शपथ अभियान में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

जिला युवा अधिकारी श्री विनय कुमार ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर चलाए गए नशा मुक्ति शपथ अभियान में चंडीगढ़ ने 380 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन के प्रबंधन, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही सभी नागरिकों से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर नशा मुक्ति शपथ लेने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

माय भारत पंजाब एवं चंडीगढ़ द्वारा सघन युवा पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ

चंडीगढ़/ सत्ता संदेश

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2026 तक देशभर में सघन युवा पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सशक्त बनाना है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रश्मीत कौर, राज्य निदेशक, माय भारत पंजाब, शिवधन शर्मा, केंद्र शासित प्रदेश निदेशक, माय भारत चंडीगढ़, तथा श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत चंडीगढ़ ने पंजाब एवं चंडीगढ़ के युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।

अब तक पंजाब में 5,62,959 तथा चंडीगढ़ में 70,208 युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है। वर्तमान अभियान का उद्देश्य स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, गांवों, ब्लॉकों तथा शहरी क्षेत्रों तक पहुंचकर इन आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि करना है।

माय भारत एक अभिनव “फिजिटल” (भौतिक + डिजिटल) मंच है, जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न अवसरों से जोड़ता है। पंजीकृत युवा अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (Experiential Learning Programmes – ELPs), स्वयंसेवी अवसर (Volunteer Opportunities – VOs), युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं अभियानों, इंटर्नशिप, कौशल विकास, मेंटरशिप तथा प्रमाणित डिजिटल स्वयंसेवक पहचान जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रमाण-पत्र एवं मान्यता भी प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा: “पंजाब एवं चंडीगढ़ के युवाओं में भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपार क्षमता है। हम प्रत्येक युवा से आग्रह करते हैं कि वे माय भारत आंदोलन से जुड़ें और इस मंच पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। अभियान के अंतर्गत महिलाओं, ग्रामीण युवाओं, दिव्यांग युवाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के युवाओं की समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।”

माय भारत पंजाब एवं चंडीगढ़ ने सभी शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों, सरकारी विभागों तथा अन्य हितधारकों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने में सहयोग देने का आह्वान किया है।

युवा पंजीकरण हेतु माय भारत पोर्टल पर जाएँ: www.mybharat.gov.in

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत, चंडीगढ़ द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत चंडीगढ़ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रवाद, शिक्षा, राष्ट्रीय एकता तथा भारत के विकास संबंधी उनके विचारों पर अपने निबंध प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान संजीव राणा, संस्थापक, कर्तव्यनिष्ठ फाउंडेशन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माय भारत, चंडीगढ़ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन माय भारत, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित “SAKSHAM ELP – 2026” का सफल समापन

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन माय भारत, चंडीगढ़  द्वारा समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आशा किरण, सेक्टर-46, चंडीगढ़ में आयोजित पाँच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ELP) “SAKSHAM ELP – 2026” का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान माय भारत के स्वयंसेवकों ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ योग, चित्रकला, पेंटिंग तथा अन्य रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, सकारात्मकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया, वहीं स्वयंसेवकों को सेवा, संवेदनशीलता एवं समावेशन के मूल्यों को व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। स्वयंसेवकों ने विशेष क्षमताओं वाले बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय व्यतीत कर उनके जीवन संघर्ष, धैर्य एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रेरणा प्राप्त की।

इस अवसर पर श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत, चंडीगढ़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन, आशा किरण के निवासी प्रबंधक , संस्थान के समस्त स्टाफ तथा माय भारत के स्वयंसेवकों सारिका, आकांक्षा, पुष्पा, प्रगति एवं ऋतिक का आभार व्यक्त किया।

माय भारत चंडीगढ़ द्वारा युवा क्लब विकास अभियान 2026 का शुभारंभ

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत चंडीगढ़ द्वारा पूरे चंडीगढ़ में युवा क्लब विकास अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं की सहभागिता को सशक्त बनाना तथा संगठित युवा समूहों के माध्यम से सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है।

इस अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ में कार्यरत सभी युवा क्लबों, महिला मंडलों एवं युवा संगठनों को माय भारत से संबद्ध होने तथा राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह अभियान उन युवाओं को भी प्रोत्साहित करता है जो नए युवा क्लब का गठन कर उसे माय भारत से संबद्ध करना चाहते हैं।

जन-जागरूकता एवं संपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु छह स्वयंसेवकों—मोहिनी, कस्तूरी, कार्तिक, पंकज, तनीष एवं वैभव—को चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। ये स्वयंसेवक जागरूकता गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा युवा समूहों को संबद्धता प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे।

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत चंडीगढ़ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यरत युवा संगठनों को सशक्त बनाना तथा चंडीगढ़ में युवा क्लबों का एक सशक्त एवं सक्रिय नेटवर्क विकसित करना है। उन्होंने सभी पात्र युवा क्लबों, महिला मंडलों एवं युवा संगठनों से माय भारत से संबद्ध होने तथा विभिन्न युवा विकास एवं राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

जो संगठन अपने वर्तमान क्लब को माय भारत से संबद्ध करना चाहते हैं अथवा नए युवा क्लब का गठन करना चाहते हैं, वे श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत चंडीगढ़, को मोबाइल नंबर 9805832503 पर संपर्क कर सकते हैं.

इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी एवं सहायता हेतु माय भारत कार्यालय, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर, सेक्टर-12, चंडीगढ़ में भी संपर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, चंडीगढ़ में MY Bharat द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat Chandigarh द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का आयोजन गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GMSSS), सेक्टर 32, चंडीगढ़ में उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह कार्यक्रम MY Bharat से संबद्ध संस्थाओं — करुणा इको कंपेनियन फाउंडेशन एवं ग्लोबल यूथ फेडरेशन — के सहयोग से “विकसित भारत के लिए युवा नवाचार” विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जीएमएसएसएस सेक्टर 32 की प्राचार्या संगीता छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों एवं नवाचार आधारित शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संसाधन व्यक्तियों शिखा, रोहित एवं श्री नवीन द्वारा आधुनिक तकनीकों पर रोचक एवं व्यवहारिक सत्र आयोजित किए गए। विशेष रूप से दैनिक जीवन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने डिजिटल नवाचार, साइबर जागरूकता एवं जिम्मेदार तकनीकी उपयोग से संबंधित गतिविधियों एवं चर्चाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं के बीच तकनीकी जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश के युवा आधुनिक तकनीकों एवं डिजिटल कौशल से सशक्त होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल कठिन परिश्रम ही नहीं, बल्कि शिक्षा एवं दैनिक जीवन में तकनीक का प्रभावी उपयोग कर स्मार्ट वर्क अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार, डिजिटल जिम्मेदारी एवं तकनीक के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली बनाया।