बड़ी कामयाबी: दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग माफिया सलीम डोला भारत लाया गया
नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अंडरवर्ल्ड और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और भारत के मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से डिपोर्ट कर मंगलवार तड़के दिल्ली लाया गया है।
इस्तांबुल में हुआ था गिरफ्तार :सलीम डोला को इसी महीने भारतीय एजेंसियों की मदद से तुर्की के इस्तांबुल में एक अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत के हवाले कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे ड्रग सिंडिकेट पर एक बड़ी चोट मान रही हैं।
दाऊद से सीधा कनेक्शन :सलीम डोला लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग नेटवर्क चला रहा था और वह दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, सलीम डोला को आगे की जांच और पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को सौंपा जा सकता है।
खुल सकते हैं कई बड़े राज: एजेंसियों को उम्मीद है कि सलीम डोला से पूछताछ के दौरान भारत में सक्रिय कई अन्य ड्रग तस्करों और अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट की परतों के बारे में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

