ब्रेकिंग न्यूज़
फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स ने डाबा रोड पर फूड क्वालिटी इंस्पेक्शन और हाइजीन अवेयरनेस ड्राइव चलाई

लुधियाना / सत्ता संदेश

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन की दूर की सोच और गाइडेंस में, लुधियाना के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने 27 जुलाई को डाबा रोड पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स इंस्पेक्शन और अवेयरनेस ड्राइव चलाकर सुरक्षित, हाइजीनिक और क्वालिटी वाला खाना पक्का करने का अपना कमिटमेंट जारी रखा।

इंस्पेक्शन के दौरान, फूड सेफ्टी टीम ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी का इस्तेमाल करके तीन फूड सैंपल—पनीर, खोया बर्फी और मिल्क केक—इकट्ठे किए और टेस्ट किए। टेस्ट किए गए तीन सैंपल में से, एक सैंपल तय फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के हिसाब से था, जबकि दो सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए। टेस्ट रिपोर्ट तुरंत मौके पर ही संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर को जारी कर दी गईं, जिससे ट्रांसपेरेंसी बनी और जहां भी ज़रूरत हो, समय पर सुधार के लिए एक्शन लिया जा सका।

ड्राइव के हिस्से के तौर पर, स्ट्रीट फूड वेंडर और लोकल फूड बिजनेस ऑपरेटर के लिए एक फूड सेफ्टी और हाइजीन अवेयरनेस सेशन रखा गया। पार्टिसिपेंट्स को पर्सनल हाइजीन बनाए रखने, खाना बनाने की जगहों और बर्तनों की सफाई पक्का करने, खाने को सुरक्षित तरीके से संभालने और स्टोर करने के तरीके अपनाने, कंटैमिनेशन को रोकने, पीने का साफ पानी इस्तेमाल करने, कचरे को अच्छे से मैनेज करने और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की गाइडलाइंस का पालन करने के महत्व के बारे में बताया गया। वेंडर्स को कस्टमर्स को सुरक्षित और हेल्दी खाना देने के लिए लगातार हाइजीनिक तरीकों को फॉलो करने के लिए बढ़ावा दिया गया।

डिप्टी कमिश्नर श्री हिमांशु जैन, IAS, ने दोहराया कि डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को मजबूत करने और पब्लिक हेल्थ की सुरक्षा के अपने कमिटमेंट पर कायम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लुधियाना डिस्ट्रिक्ट में रेगुलर इंस्पेक्शन, मौके पर फूड टेस्टिंग और अवेयरनेस प्रोग्राम जारी रहेंगे ताकि जिम्मेदार फूड हैंडलिंग तरीकों को बढ़ावा दिया जा सके और सभी के लिए सुरक्षित और हेल्दी खाना मिलना पक्का किया जा सके।

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स और स्ट्रीट फूड वेंडर्स से अपील की कि वे फूड सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करें और लुधियाना के लोगों के लिए एक हेल्दी और सुरक्षित फूड इकोसिस्टम बनाने में अधिकारियों के साथ एक्टिव रूप से सहयोग करें।

पिज्ज़ा से निकली जिंदा सुंडी | फूड कैफे और ग्रॉसरी स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

माछीवाड़ा / सत्ता संदेश

रिपोर्ट : परमिंदर वर्मा

माछीवाड़ा साहिब में एक फूड कैफे से खरीदे गए पिज्ज़ा में सुंडी निकलने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फूड कैफे और उससे जुड़े एक ग्रॉसरी स्टोर पर छापेमारी की, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जानकारी के अनुसार, गांव हेडों बेट निवासी विशाल ने स्थानीय हंगरी प्वाइंट से खाने के लिए पीज़ा ऑर्डर किया था। जब पीज़ा उनकी टेबल पर पहुंचा तो उन्होंने उसमें एक सुंडी रेंगती हुई देखी। विशाल ने तुरंत इसकी शिकायत कैफे के मैनेजर से की। मैनेजर ने पीज़ा बदलने की पेशकश की, लेकिन विशाल ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और पूरे मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी।

सूचना मिलते ही एसएमओ डॉ. लखविंदर सिंह के निर्देश पर डॉ. दविंदर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान फूड कैफे में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां मिलीं। डॉ. दविंदर वर्मा ने बताया कि कैफे के मैनेजर ने भी पीज़ा में सुंडी मिलने की बात स्वीकार की।

इसके बाद नगर कौंसिल के इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने फूड कैफे का चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कैफे में घरेलू गैस सिलेंडर भी मिला। हालांकि मैनेजर ने दावा किया कि वह सिलेंडर किसी कर्मचारी का है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यदि व्यापक जांच की जाए तो कई होटल, फूड कैफे और रेहड़ी संचालकों द्वारा व्यावसायिक सिलेंडरों की जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैफे के ऊपर स्थित मोर ग्रॉसरी स्टोर की भी जांच की, जहां बड़ी मात्रा में दो महीने से अधिक समय पहले एक्सपायर हो चुके खाद्य उत्पाद बिक्री के लिए रखे मिले। विभाग ने एक्सपायर्ड सामान जब्त कर नगर कौंसिल की कूड़ा ट्रॉली में नष्ट करवाया और स्टोर का भी चालान किया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि बाहर का भोजन खाते समय सतर्क रहें और किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें।

मिलावटखोरों पर हेल्थ विभाग का शिकंजा, संदिग्ध देसी घी और पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे

अमृतसर / सत्ता संदेश

रिपोर्ट : विक्रमजीत सिंह / कैमरामैन : तरजिंदर सिंह

अमृतसर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामबाग स्थित एक डेयरी पर छापेमारी की। इस दौरान पनीर के सैंपल लिए गए और करीब 7 क्विंटल देसी घी को सील कर जांच के लिए भेजा गया।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब की कमिश्नर कमलप्रीत कौर बराड़ तथा डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न डेयरियों और दूध से बने उत्पाद बेचने वाली दुकानों की जांच की सहायक कमिश्नर फूड राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्राप्त शिकायत के आधार पर रामबाग क्षेत्र में स्थित एक डेयरी पर तड़के छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान पनीर के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा डेयरी में मौजूद ‘प्रभु देसी घी’ ब्रांड के 48 टिन, जिनका कुल वजन लगभग 7 क्विंटल था, को सील कर दिया गया। यह घी हरियाणा के सिरसा में निर्मित बताया गया है। घी के सैंपल भी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह बजाज ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका हो तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और लोगों की सेहत को सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सहारनपुर: तंदूरी रोटी पर थूक लगाकर सेंकने का VIDEO वायरल, पुलिस ने होटल से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक होटल का घिनौना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में एक कर्मचारी कथित तौर पर तंदूरी रोटी बनाने के दौरान उस पर मुंह से थूक लगाता और फिर उसे तंदूर में सेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला? यह घटना सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के सरसावा रोड पर स्थित एक होटल की है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक रोटी बेलने के बाद उस पर कुछ गिराता है, जिसे लोगों ने थूक बताकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई और इसे लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ बताया गया।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की पहचान: इलाके के निवासी रोहित लम्बरदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और होटल पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान तंजीम और मोहम्मद महबूब के रूप में हुई है। तंजीम अम्बहेटा का रहने वाला है, जबकि महबूब बिहार का रहने वाला है जो यहाँ होटल में काम कर रहा था।

जांच के घेरे में होटल: पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वीडियो कितना पुराना है और क्या ग्राहकों को पहले भी ऐसा ही दूषित खाना परोसा जाता रहा है। प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दे दी है ताकि होटल के लाइसेंस और स्वच्छता मानकों की जांच की जा सके।