ब्रेकिंग न्यूज़
आगरा में 19 जून को पहला BRICS MSME फोरम और कार्य समूह की बैठक आयोजित होगी

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा 19 जून को आगरा में “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” की व्यापक थीम के अंतर्गत प्रथम ब्रिक्स MSME फोरम और तीसरी SME कार्य समूह की बैठक आयोजित की जाएगी।


पहले ब्रिक्स MSME फोरम की बैठक में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, बेलारूस, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और भारत सहित ब्रिक्स सदस्य और ब्रिक्स सहयोगी देशों के नीति निर्माता, उद्योगपति, उद्यमी और अन्य प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे और वैश्विक MSME इकोसिस्‍टम को मजबूत करने, स्थिरता को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे।


भारत का MSME क्षेत्र, जिसमें 86 लाख से अधिक उद्यम शामिल हैं, देश की आर्थिक वृद्धि और विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। यह क्षेत्र GDP में 31.1 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है, विनिर्माण उत्पादन में 35.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है और भारत के निर्यात में 48.58 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है, साथ ही पूरे देश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करता है।


इस कार्यक्रम का शुभारंभ MSME की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ होगा, जिसके बाद ब्रिक्स सदस्यों के तीसरे एसएमई कार्य समूह की बैठक “एमएसएमई इाकेसिस्‍टम का निर्माण – सतत जड़ों से वैश्विक मार्गों तक” विषय पर होगी।


इसके साथ ही, ब्रिक्स सदस्य देशों के निजी क्षेत्र के हितधारक ‘एमएसएमई के लिए प्रौद्योगिकी तक पहुंच’ और ‘स्थिरता उन्मुख एमएसएमई का विकास’ पर विचार-विमर्श करेंगे। इस फोरम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो सरल भविष्य के लिए तैयार MSME इाकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं, नीतिगत अनुभवों और सफल केस स्टडीज को साझा करेंगे।


ब्रिक्स एसएमई फोरम से ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और एमएसएमई के विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोगात्मक वातावरण विकसित करने की उम्मीद है। यह फोरम सहभागी देशों को ज्ञान का आदान-प्रदान करने, उभरते अवसरों की पहचान करने और समावेशी एवं सतत आर्थिक विकास में योगदान देने वाली साझेदारियां बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा।

भारत ने अपनी 2026 की अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स एमएसएमई सहयोग को आगे बढ़ाया

नई दिल्ली / सत्ता संदेश

नई औद्योगिक क्रांति के लिए ब्रिक्स साझेदारी के तहत एसएमई कार्य समूह का नेतृत्व भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत मंत्रालय तीन एसएमई कार्य समूह की बैठकों और पहले ब्रिक्स एमएसएमई फोरम का आयोजन करेगा, जो एमएसएमई के लिए वित्त तक पहुंच, प्रौद्योगिकी तक पहुंच और स्थिरता-उन्मुख विकास जैसे तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे।

24 अप्रैल को आयोजित प्रथम एसएमई कार्य समूह की बैठक के बाद एमएसएमई मंत्रालय ने 26 मई को ब्रिक्स पार्टएनआईआर ट्रैक के तहत “एमएसएमई के लिए प्रौद्योगिकी तक पहुंच बढ़ाना” विषय पर द्वितीय एसएमई कार्य समूह की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की। ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच चर्चा “एमएसएमई के लिए नवाचारों और प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण का लाभ उठाना” और “एमएसएमई प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए उद्योग-तैयार मानव संसाधन के कौशल उन्नयन और विकास” पर केंद्रित रही।

इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों की सक्रिय भागीदारी रही और इसने अनुभवों और सर्वोत्तम विधियों के आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान किया, साथ ही आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन, नवाचार और समावेशी विकास में एमएसएमई की भूमिका को भी रेखांकित किया। चर्चाओं में क्षेत्रीय और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एमएसएमई के एकीकरण को समर्थन देने के लिए अधिक डिजिटल समावेशन, मजबूत नवाचार क्षमताओं और बेहतर प्रौद्योगिकीय तत्परता के माध्यम से प्रौद्योगिकी के अंतर को पाटने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस बैठक में प्रौद्योगिकी तक पहुंच, नवाचार इको-सिस्टम और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए कौशल विकास में ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहन सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया गया। इन विचार-विमर्शों ने समान विकासात्मक चुनौतियों का सामना कर रहे देशों के बीच मूल्यवान नीतिगत आदान-प्रदान को संभव बनाया और ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं में सुदृढ़, समावेशी और वैश्विक रूप से स्तर प्रतिस्पर्धी एमएसएमई क्षेत्रों के निर्माण के लिए साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

यह बैठक अत्यंत सफल और फलदायी रही, जिसने सार्थक विचार-विमर्श को बढ़ावा दिया, ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत किया और ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं में एमएसएमई के लिए प्रौद्योगिकीय पहुंच तथा क्षमता निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए।

BRICS MSME Forum, BRICS SME Working Group, India BRICS Presidency 2026, MSME Ministry India, BRICS Economic Cooperation, MSME Technology Access, BRICS Innovation Partnership, MSME Digital Inclusion, BRICS Technology Collaboration, MSME Skill Development, India MSME News, BRICS Trade Cooperation, MSME Growth Strategy, BRICS Industrial Revolution, Technology for MSMEs, MSME Innovation Ecosystem, BRICS Business News, MSME Finance Access, Sustainable MSME Development, Global MSME Cooperation, BRICS Countries Collaboration, MSME Policy Exchange, Digital Transformation MSMEs, MSME Capacity Building, Inclusive Economic Growth, MSME Competitiveness, BRICS Development Agenda, Industry Ready Workforce, MSME Technology Adoption, BRICS Economic Growth, Small Business Innovation, MSME Global Value Chain, India Global Trade News, BRICS Partnership News, Emerging Economies Cooperation, MSME Sector Development, BRICS Leadership India, Technology Commercialization, Innovation Driven Growth, International Business News