ब्रेकिंग न्यूज़
डीबीईई द्वारा 17 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लुधियाना

लुधियाना, 15 अप्रैल (000) - लुधियाना स्थित जिला रोजगार एवं उद्यम ब्यूरो (डीबीईई) की उप निदेशक रूपिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके तहत 17 अप्रैल (शुक्रवार) को डीबीईई के स्थानीय कार्यालय, संगीत सिनेमा रोड, प्रताप चौक, लुधियाना में एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं।

रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग, लुधियाना के उप निदेशक ने बताया कि आईटीआई से उत्तीर्ण सभी ट्रेड के छात्र इस प्लेसमेंट शिविर में भाग ले सकते हैं। छात्रों के लिए अपने रिज्यूमे की 2 प्रतियां और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
उप निदेशक रुपिंदर कौर ने इच्छुक उम्मीदवारों से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। ​​अधिक जानकारी के लिए, आप dbeeludhiana@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
भगवान परशुराम की जयंती के संबंध में ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड की तरफ़ से 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को निकाली जा रही 13 वी राज्य स्तरीय शोभा यात्रा की त्यारिया जोरो पर है !

भगवान परशुराम की जयंती के संबंध में ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड की तरफ़ से 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को निकाली जा रही 13 वी राज्य स्तरीय शोभा यात्रा की त्यारिया जोरो पर है !इन शब्दों का प्रगटावा ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा ने मिन्नी सचिवालय स्थित बचत भवन में आयोजित प्रभावशाली मीटिंग दौरान किया , शारदा ने बताया कि दरेसी ग्राउंड से निकलने वाली इस यात्रा में राज्य भर से ब्राह्मण परिवार और सनातनी भारी गिनती में पहुंचेगे , दरेसी से शुरू होकर यात्रा प्रताप बाजार , नगर निगम , घंटाघर , चौड़ा बाजार , डविजन नंबर 3 से होते हुवे प्राचीन मंदिर शांगलावाला शिवाला में महा आरती के साथ संपन्न होगी , पूरे यात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और यात्रा में बेंड बाजे ढोल नगाड़े और सुंदर रथ शामिल होंगे , यात्रा में युवा वर्ग को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने वाली विशेष झाकी खास तोर पर शामिल की जाएगी।इसअवसर परडॉ दीपक मनन, राज कुमार शर्मा, धरमिंदर धामी, अशवनी शारदा, हाकम सिंह, नरिंदर गुप्ता, एडवोकेट सिद्धांत शारदा, एडवोकेट रजनीश गुप्ता, एडवोकेट नीलेश गुप्ता, भूषण शर्मा, राजू शुक्ला,अशोक जिंदल, सर्बजीत बंटी, तरुण गोयल, जगतवीर सिंह, रविंदर सयान, राकेश सहगल, पंडित जयंत कौशिक, पंकज सूद, राजीव शर्मा भजन दुआ, केशव शर्मा, गौतम शारदा, दीपक कोहली, मनु, सुपरम सुंडा,, विष्णु शर्मा वरुण रामपाल, अमित, भूषण कौशिक और प्रेमनाथ उपस्थित थे।