ब्रेकिंग न्यूज़
अमृतसर : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दौरे के दौरान अकाली दल अमृतसर का प्रदर्शन, खालिस्तान के झंडे दिखाए

अमृतसर / सत्ता संदेश

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के श्री दरबार साहिब पहुंचने के दौरान शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और खालिस्तान के झंडे दिखाए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘गॉड ब्लेस अमेरिका’ जैसे नारे भी लगाए।

सर्जियो गोर 28 सितंबर को 28 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। गोर ने बाद में जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम का भी दौरा किया।

दरबार साहिब के बाहर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के वर्किंग प्रेसिडेंट इमान सिंह मान ने किया। पार्टी की ओर से अमेरिकी राजदूत को एक ज्ञापन देने की कोशिश की गई, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से ज्ञापन सौंपने की अनुमति नहीं मिली। पार्टी नेता के मुताबिक, बाद में ज्ञापन अमेरिकी दूतावास को भेज दिया गया।

इमान सिंह मान ने कहा कि ज्ञापन में सिख समुदाय से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए हैं। इनमें सिखों की धार्मिक आजादी, एसजीपीसी चुनाव, बंदी सिखों की रिहाई और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने जैसे मुद्दे शामिल बताए गए।

पार्टी ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन देने की बात भी कही। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि से जुड़े मुद्दे पर फिर से सहयोग बहाल करने और TAPI गैस पाइपलाइन को दोबारा शुरू करने की अपील की गई। अकाली दल अमृतसर ने इन कदमों को पंजाब की अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय शांति से जोड़ते हुए अपनी मांगें रखीं।

इमान सिंह मान ने संयुक्त राष्ट्र के self-determination सिद्धांत का हवाला देते हुए सिखों के लिए अलग देश की मांग भी दोहराई। वहीं, अमेरिकी राजदूत के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रदर्शनकारियों को प्रतिनिधिमंडल से सीधे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। (