ब्रेकिंग न्यूज़
Ludhiana Teachers Day: MLA ग्रेवाल ने 5 हजार से ज्यादा शिक्षकों को किया सम्मानित

लुधियाना ईस्ट में MLA दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के नेतृत्व में टीचर्स डे समारोह आयोजित हुआ। 200 स्कूलों के 5 हजार से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के नेतृत्व में मल्होत्रा रिजॉर्ट में टीचर्स डे को समर्पित विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हल्का पूर्वी के करीब 200 स्कूलों के 5 हजार से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

समारोह में नगर निगम लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता और क्षेत्र के स्कूलों के प्रिंसिपल, अध्यापक व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान MLA दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और देश के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के लिए लगातार सेवा करने वाले दानी बताते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों के कारण ही विद्यार्थी आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा करते हैं।

MLA ग्रेवाल ने कहा कि शिक्षकों को सम्मान देने की यह पहल वर्ष 2011 में शुरू की गई थी और भगवान की कृपा से यह सिलसिला आज तक लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शिक्षकों के सम्मान में ऐसे समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षकों के कौशल और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर जैसे देशों में भेजा जा रहा है, ताकि पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर और बेहतर किया जा सके।

समारोह में मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने भी MLA दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल तथा सभी शिक्षकों को टीचर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से शिक्षकों को सम्मानित करने की यह पहल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को पहचान देने वाला सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर आप नेता कुलविंदर सिंह ग्रेवाल, राज ग्रेवाल, पार्षद सुखमेल ग्रेवाल, सतनाम ग्रेवाल, धरमिंदर बस्सी, राजू ग्रेवाल, जसविंदर संधू, बाबू राम शर्मा, सुरिंदर मैदान, पार्षद लखविंदर चौधरी, पार्षद जगदीश लाल दिशा, भूषण शर्मा, जगपाल सिंह लाली, गग्गी शर्मा, पार्षद अनुज चौधरी, पार्षद जसप्रीत कौर, सुखवंत सिंह सुखा, बाज सिद्धू, जतिंदर सिंह सोड़ी, पार्षद अश्वनी शर्मा गोभी, पार्षद निधि गुप्ता, पार्षद लवली मनोचा, पार्षद अमरजीत, रमेश पिंका, रविंदर राजू, रोमी वर्मा, अमर सिंह मकोड़ी, राजीव झमत, भूपिंदर सिंह, जगमेल सिंह, अमरीक सिंह, राजवीर ग्रेवाल, तेज वीर ग्रेवाल, मोहित शर्मा, राधा मल्होत्रा, दर्शन चावला, बिल्ला अली, कुलविंदर किन्नू, अब्बास, गुरनाम रंधावा, भारत भूषण मिट्ठू, बख्शीश हीर, इंद्रप्रीत मिंकू, रवि शर्मा और संजू शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में हल्का पूर्वी के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक और अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भी भाग लिया।