ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

 नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में पूरी तरह से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 18.1 डिग्री रहा, जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सभी वेधशालाओं में से रिज में सबसे कम 16.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया और आयानगर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में इस साल की सबसे गर्म सुबह, न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को इस साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

केन्द्रवार आंकड़ों के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में 19.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक) और रिज क्षेत्र में 19 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

अयानगर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार 18 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही, जबकि 26 केंद्रों पर यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में सुबह धूप निकली, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 3.9 डिग्री सेल्सियस से अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया, जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता स्तर को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।