ओ रोमियो शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी का नया अध्याय
‘ओ रोमियो बॉलीवुड के दिलचस्प और टैलेंटेड कॉम्बिनेशन, शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज, की फिल्म है। दोनों ने पहले भी ‘कमीने, ‘हैदर जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया है और दर्शकों को प्रभावित किया है। इस नई फिल्म में दर्शकों को एक अलग किस्म का क्राइम-रोमांटिक थ्रिलर देखने को मिलेगा, जिसमें एक कठोर और पत्थर दिल गैंगस्टर की कहानी है, जिसे अचानक सच्चे प्यार की आग में फेंक दिया जाता है और यही प्यार उसकी दुनिया को पूरी तरह से हिलाकर रख देता है। फिल्म की कहानी एक गैंग वार की पृष्ठभूमि पर केंद्रित है, जिसमें प्यार, धोखे और अपराध के बीच एक खून-खराबे वाली लड़ाई पनपती है। दो अलग-अलग दुनिया के लोग जब दिल के तार जोड़ते हैं, तो परिणाम कैसे नाटकीय होते हैं, दर्शाया गया है। शाहिद कपूर ने अपने कैरियर के लगभग 25 वर्षों में विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। ‘ओ रोमियोÓ में वह एक नए तरह के किरदार में दिखेंगे, जिसमें उनके अभिनय की गहराई और धमक दोनों एक साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा की है कि कैसे शाहिद अपनी पिछली फिल्मों के पारंपरिक रूप से हटकर इस नए रोल को पूरा करते हैं। तू या मैं एक सर्वाइवल रोमांटिक थ्रिलर है, जो दो डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स, आदर्श गौरव और शानाया कपूर, के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म एक साहसिक यात्रा के रूप में शुरू होती है, लेकिन जल्दी ही एक घातक संघर्ष में बदल जाती है, जब यह जोड़ी एक निर्जन जगह पर फँस जाती है और उनके सामने एक खून प्यासा मगरमच्छ आ जाता है। निर्देशक बिजॉय नांबियार ने इस फिल्म को आधुनिक डिजिटल संस्कृति के संदर्भ में बुना है, जिसमें दो अलग-अलग पृष्ठभूमि के युवा लोग एक साथ मिलकर वीडियो कंटेंट बनाने निकलते हैं और अचानक उनका रोमांचक सफर जीवन-मरण की लड़ाई में बदल जाता है। फिल्म में रोमांस, डर, प्रतिस्पर्धा और जीतने की आखऱिी कोशिशों की कहानी है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगी। फिल्म के संगीत में हिप-हॉप और नए जेनेरेशन की ऊर्जा दी गई है, जिसमें मुंबई की शहरी संस्कृति की झलक मिलती है। यह फिल्म अन्य प्रेम-कहानी फिल्मों से अलग है क्योंकि यह सिर्फ इश्क्र पर नहीं, बल्कि जीत के लिए संघर्ष पर भी जोर देती है।

