नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक होंगे रजिस्ट्रेशन
लुधियाना / सत्ता संदेश
जवाहर नवोदय विद्यालय, धन्नांसू (लुधियाना) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच हो। साथ ही छात्र का लुधियाना जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदक वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए तथा उसने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूरी की हो।
ऑनलाइन आवेदन https://navodaya.gov.in पर किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
प्रिंसिपल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि योग्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समय रहते आवेदन अवश्य करवाना चाहिए।
प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
- जन्म तिथि: 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच
- छात्र लुधियाना जिले का स्थायी निवासी हो।
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।
- कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूरी की हो।

