ब्रेकिंग न्यूज़
‘खेत बचाओ अभियान’ से वंचित किसानों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 जून से 30 जून तक चलाया जाने वाला ‘खेत बचाओ अभियान’ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर का कृषि जागरूकता एवं विस्तार अभियान है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब के उप महाप्रबंधक रामकिशोर मीना ने इसके कुछ उद्देश्य बताए है।

खेत बचाओ अभियान के उद्देश्य

• वंचित किसानो को  बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना
• रासायनिक उर्वरकों, विशेषकर असंतुलित खाद उपयोग को कम करना।
• मिट्टी परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना।
• हरी खाद, जैविक एवं जैव-उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना।
• किसानों को मौसम, मिट्टी और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कृषि सलाह देना।
• खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर जोर देना।

एसएलबीसी, पंजाब के मुख्य प्रबन्धक सुनील कुमार द्वारा बताया गया की  इस अभियान में पंचायतें Krishi Vigyan Kendra (KVK), Indian Council of Agricultural Research, राज्य कृषि विभाग, बैंकों के अधिकारी सहित  जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे. अभियान के अंतर्गत अन्य गतिविधियां इस प्रकार होगी:

• किसान क्रेडिट कार्ड से लाभार्थियों को जोड़ना।
• पीएम-किसान योजना से छूटे किसानों का पंजीकरण।
• दलहन-तिलहन मिशन, ऑयल पाम और कॉटन मिशन की जानकारी।
• कृषि यंत्रीकरण (मशीनरी) संबंधी लाभ और योजनाएं।

इस अभियान का लक्ष्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं बल्कि एक जन आंदोलन खड़ा करना है, ताकि:

• खेत सुरक्षित रहें,
• मिट्टी की गुणवत्ता सुधरे,
• खेती की लागत नियंत्रित रहे,
• किसान वैज्ञानिक खेती अपनाएं,
• गांव स्तर पर बेहतर कृषि प्रबंधन की संस्कृति विकसित हो
• औरवंचित किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़े.

पंजाब राज्य मे यह अभियान “कम खाद, सही खाद, सही सलाह” के सिद्धांत पर चलाया जा रहा और किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड से संबन्धित अन्य जानकारी हेतु नजदीकी बैंक शाखा एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक से सम्पर्क कर सकते है.