ब्रेकिंग न्यूज़
अभिनेत्री हिमांशी खुराना को 10 करोड़ की धमकी; मोहाली पुलिस ने दर्ज की FIR

मोहाली: पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हिमांशी खुराना को एक विदेशी गैंगस्टर द्वारा धमकी देने और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।

अभिनेत्री को उनकी ईमेल आईडी पर एक वॉयस नोट प्राप्त हुआ, जिसमें यह धमकी दी गई थी।इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मोहाली पुलिस ने थाना सोहाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 308(4) और 351(3) के तहत FIR नंबर 42 दर्ज कर ली है। एसपी (जांच) सौरव जिंदल के अनुसार, यह वॉयस नोट कथित तौर पर विदेश में बैठे एक गैंगस्टर द्वारा भेजा गया है।

फिलहाल जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी सहायता से उस ईमेल और वॉयस मैसेज के मूल स्रोत (source) का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि आरोपी तक पहुँचा जा सके।