ब्रेकिंग न्यूज़
गांधी ब्रदर्स को समर बंपर लॉटरी बिक्री में दूसरा स्थान, रक्षाबंधन और दिवाली बंपर टिकट लॉन्च
  • ग्राहकों के भरोसे का पहला नाम गांधी ब्रदर्स सम्मानित
  • अमृतसर, पटियाला और मोगा में खोली जाएंगी नई लॉटरी दुकानें: मनमीत गांधी

लुधियाना / सत्ता संदेश

लॉटरी जगत में ग्राहकों के भरोसे का पहला नाम बन चुके गांधी ब्रदर्स को समर बंपर लॉटरी टिकटों की शानदार बिक्री में दूसरा स्थान हासिल करने पर मार्टिन ग्रुप ऑफ लॉटरी की निदेशक मैडम डेज़ी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गांधी ब्रदर्स के मनमीत गांधी और तरनप्रीत गांधी ने बताया कि गांधी ब्रदर्स ग्राहकों के भरोसे का पहला नाम है। पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लोग उनकी दुकानों से लॉटरी टिकट खरीदते हैं। वे पिछले कई वर्षों से पंजाब सरकार की साप्ताहिक, मासिक और बंपर लॉटरी टिकटों की बिक्री कर रहे हैं। इस मौके पर कंपनी की ओर से 7 करोड़ रुपये के रक्षाबंधन बंपर और 12 करोड़ रुपये के दिवाली बंपर की टिकटें भी लॉन्च की गईं।

तरनप्रीत गांधी ने बताया कि अगले एक-दो सप्ताह के भीतर अमृतसर में भी उनकी नई दुकान खोली जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटियाला और मोगा में भी आने वाले दिनों में नई दुकानें खोली जाएंगी।

इस दौरान उन्होंने लोगों को ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की और केवल मान्यता प्राप्त दुकानों से ही प्रिंटेड लॉटरी टिकट खरीदने का आग्रह किया।

15 लाख के कर्ज़ से करोड़पति बनने तक: बटाला के युवक की लॉटरी ने बदली किस्मत

बटाला / सत्ता संदेश

पंजाब के बटाला के गांव वडाला ग्रंथियाँ से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। करीब डेढ़ साल पहले विदेश से लौटे एक युवक की किस्मत एक ही रात में बदल गई। लंबे समय से आर्थिक तंगी और 15 लाख रुपये के कर्ज़ से जूझ रहे इस युवक ने लॉटरी में 1 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया।

लॉटरी विजेता ने बताया कि विदेश से लौटने के बाद उसके पास कोई स्थायी काम-धंधा नहीं था। परिवार पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज़ था, जिसके कारण घर में रोज़ तनाव और झगड़े का माहौल रहता था। उसने बताया कि उसने बीती शाम लॉटरी की टिकट खरीदी थी और रात को परिणाम आने पर पता चला कि उसे 1 करोड़ रुपये का इनाम मिला है।

युवक के मुताबिक, जब उसने घरवालों को अपनी जीत के बारे में बताया तो किसी ने भी शुरुआत में उस पर विश्वास नहीं किया। परिवार वालों को लगा कि वह मज़ाक कर रहा है। लेकिन जब लॉटरी जीत की पुष्टि हुई तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

विजेता ने कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता 15 लाख रुपये का पूरा कर्ज़ चुकाना होगी। इसके बाद वह बचे हुए पैसों से कोई नया कारोबार शुरू करेगा, ताकि भविष्य में परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

वहीं, लॉटरी टिकट बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि यह युवक पिछले करीब डेढ़ साल से नियमित रूप से उनके पास लॉटरी की टिकट खरीदने आता था। आखिरकार उसकी किस्मत ने साथ दिया और वह 1 करोड़ रुपये का इनाम जीतने में सफल रहा।

एक रात में बदली इस किस्मत ने न केवल एक परिवार को आर्थिक संकट से राहत दिलाई, बल्कि पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गई कि कभी-कभी धैर्य और उम्मीद भी बड़ी खुशियां लेकर आती हैं।

पंजाब का नया करोड़पति लापता! ₹3 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले विनर का तीन दिन से इंतज़ार

पंजाब डेस्क: पंजाब में एक लॉटरी टिकट ने किसी व्यक्ति को रातों-रात करोड़पति बना दिया है, लेकिन विनर अभी तक अपना इनाम लेने सामने नहीं आया है। लुधियाना की एक लॉटरी एजेंसी के जालंधर स्थित फिल्लौर काउंटर से यह जैकपॉट टिकट बिका था। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार, टिकट नंबर 791016 पर 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम निकला है।

विजेता के न आने के कारण इलाके में ‘मिस्ट्री विनर’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एजेंसी संचालक शाम सुंदर भनोट ने बताया कि उनके काउंटरों से इस बार तीन बड़े इनाम निकले हैं, जिनमें ₹3 करोड़ के अलावा ₹50 लाख का दूसरा इनाम (टिकट नंबर B 862817) भी शामिल है। फिल्लौर में इस बड़ी जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और जश्न का माहौल है।

लॉटरी विभाग के अनुसार, विजेता को अपना ओरिजिनल टिकट सुरक्षित रखना होगा और पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ विभाग के पास क्लेम फाइल करना होगा। टैक्स कटौती के बाद इनामी राशि का भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में मोहाली में भी एक सिक्योरिटी गार्ड ने ₹200 के टिकट पर ₹1.5 करोड़ का इनाम जीता था।