ब्रेकिंग न्यूज़
PSL 2026 को बड़ा झटका: एक-एक कर 8 विदेशी खिलाड़ियों ने छोड़ा साथ, IPL के लिए पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा

स्पोर्टस डेस्क: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। 26 मार्च से शुरू होने जा रही इस लीग से अब तक 8 प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों को करारा झटका दिया है।

इन दिग्गजों ने फेरा मुंह: लीग छोड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची लंबी है और इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं:ऑस्ट्रेलिया: जैक फ्रेजर मैक्गर्क (रावलपिंडी) और स्पेन्सर जॉनसन (क्वेटा ग्लैडिएटर्स)।वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स (कराची किंग्स) और गुटाकेश मोती (लाहौर कलंदर्स)।

इंग्लैंड व अन्य: इंग्लैंड के टिमल मिल्स, साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन, जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

IPL और निजी कारण बनी वजह: सूत्रों के अनुसार, इन खिलाड़ियों के हटने के पीछे की सबसे बड़ी वजह IPL 2026 है। कई खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों से बुलावा आ चुका है या उनकी बातचीत अंतिम दौर में है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को उनके बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद के चलते एनओसी (NOC) देने से मना कर दिया है।

PCB की धमकियां नाकाम: दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी, लेकिन खिलाड़ियों ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। पीसीबी जहां एक ओर अपनी लीग को लेकर बड़े दावे करता है, वहीं विदेशी खिलाड़ियों के इस तरह जाने से लीग की साख और आयोजन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप की तैयारियों का अहम चरण की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी

सिडनी, 14 फरवरी (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहु-प्रारूप श्रृंखला में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों को दुरूस्त करने की होगी।

भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बहु-प्रारूप श्रृंखला में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन एकदिवसीय और छह मार्च से पर्थ में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलेगी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 50-ओवर विश्व कप जीत के बाद पहली बार विदेश में श्रृंखला खेलेगी और ऑस्ट्रेलिया के छह अलग-अलग शहरों का दौरा करेगी। पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जबकि बाकी मैच क्रमशः कैनबरा के मनुका ओवल और एडिलेड ओवल में खेले जाएंगे।

यह भारत के लिए इस साल की पहली टी20 श्रृंखला होगी। भारत टी20 प्रारूप में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर हैं। वनडे विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर को टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि वे (ऑस्ट्रेलिया) बहुत मजबूत टीम हैं, लंबे समय से अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं। जब आप सही मानसिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेलते हैं, तब ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। हमारा लक्ष्य भी यही है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे।”

हरमनप्रीत ने कहा कि टी20 विश्व कप से पहले सभी श्रृंखला काफी अहम हैं। भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नई प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है। वैष्णवी शर्मा और श्री चारानी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि श्रेयंका पाटिल और भारती फुलमली की भी वापसी हुई है।

टी20 विश्व कप में पिछले दो आयोजनों में खासकर आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के मामले में भारत का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था, फुलमली और विकेटकीपर रिचा घोष की मौजूदगी में टीम उस कमी की भरपाई करने की कोशिश  करेगी।

हरमनप्रीत ने कहा, “डब्ल्यूपीएल ने महिला क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है। सभी खिलाड़ी लय में हैं। हालात भारत से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन ये परिस्थितियाँ हमें रास आती है।’’

हरमनप्रीत पर्थ में होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट के लिए भी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत क्रिकेट खेली है और हमेशा आनंद लिया है। यहां क्रिकेट की संस्कृति अद्भुत है। हमारी टीम को भी यहां खेलना पसंद है। बहु प्रारूप श्रृंखला हमेशा रोमांचक होती है।”

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह श्रृंखला खास महत्व रखती है, क्योंकि उनकी अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली इस श्रृंखला के बाद संन्यास लेंगी। नयी कप्तान सोफी मोलिनक्स टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करेंगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम से लेग स्पिनर अलाना किंग को बाहर किया गया है।

टीमें:

भारत:  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना , शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चारानी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, अरुंधती रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमली, श्रेयंका पाटिल।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एशले गार्डनर , तहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

मैच: भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे होगा।