ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: सीएम मान

लुधियाना / सत्ता संदेश

  • सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और टैलेंट सर्च परीक्षा में सफलता हमारी सरकार के शिक्षा सुधारों की झलक है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • गरीबी खत्म करने और समाज में बदलाव लाने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • वर्धमान टेक्सटाइल समूह के सहयोग से सरकारी प्राथमिक स्कूल में पाँच करोड़ रुपये की लागत से बने नए ब्लॉक का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को मजबूत करने, शिक्षा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और शिक्षकों के प्रशिक्षण में लगातार किए जा रहे निवेश ने राज्य को स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी राज्य बना दिया है।

यहाँ सरकारी प्राथमिक स्कूल, लोहारा में पाँच करोड़ रुपये की लागत से बने ‘वर्धमान ब्लॉक’ का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट, जे.ई.ई. और पंजाब राज्य टैलेंट सर्च परीक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शानदार सफलता सरकार के शिक्षा सुधारों के दूरगामी प्रभाव को दर्शाती है। उन्होंने दोहराया कि गरीबी समाप्त करने और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा ही सबसे शक्तिशाली साधन है।

सरकारी प्राथमिक स्कूल में नए ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह नया ब्लॉक पाँच करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका पूरा खर्च वर्धमान टेक्सटाइल समूह ने वहन किया है, जिसके लिए मैं समूह के नेतृत्व का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। इस नए ब्लॉक में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर सहित 18 कक्षाएँ तथा शिक्षकों के लिए तीन कमरे बनाए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्धमान टेक्सटाइल समूह विशेष रूप से सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस समूह ने लोहारा, ग्यासपुरा, कासाबाद, लाडोवाल, सेखेवाल और अन्य सरकारी स्कूलों में भी भवनों का निर्माण कराया है। कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायत राज्य से गरीबी अथवा अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं कर सकती, बल्कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाकर उन्हें गरीबी के दलदल से बाहर निकाल सकती है।”

उन्होंने कहा, “सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुँच गया है। राज्य सरकार ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाया है, व्यवस्था को मजबूत किया है, स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए हैं और शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहा है और भारत सरकार की प्रमुख संस्था नीति आयोग द्वारा जारी नवीनतम आँकड़े दर्शाते हैं कि पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले चार वर्षों से राज्य सरकार ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और स्मार्ट क्लासरूम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है और आज पंजाब शीर्ष पर खड़ा है। पहले केरल पहले स्थान पर था, लेकिन अब पंजाब ने बड़े अंतर से नंबर एक का दर्जा हासिल किया है। आने वाले समय में भी ऐसे और प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा वह प्रकाश है, जो अंधकार को दूर कर दुनिया को रोशन करता है, इसलिए राज्य सरकार इस पर विशेष जोर दे रही है।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “लुधियाना जिले के सरकारी स्कूलों में लगभग तीन लाख विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, जहाँ 16 स्कूल ऑफ एमिनेंस, 11 स्कूल ऑफ ब्रिलियंस और 35 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस हैं। मिलरगंज और डिवीजन नंबर-3, लुधियाना में दो अन्य स्कूल ऑफ एमिनेंस बनकर तैयार हो चुके हैं और शीघ्र ही जनता को समर्पित किए जाएंगे। 146 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा, 33 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन परीक्षा, 9 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. एडवांस्ड परीक्षा तथा 47 विद्यार्थियों ने पी.एस.टी.एस.ई. परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में रैगिंग रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी

भुवनेश्वर / सत्ता संदेश


ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को रैगिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने और छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य सहायता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को रैगिंग रोधी समितियों, निगरानी प्रकोष्ठों और विशेष दस्तों को और प्रभावी बनाने के लिए कहा गया है।

सरकार ने छात्रावासों और संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने, नियमित औचक निरीक्षण करने और ड्यूटी रोस्टर लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। यह फैसला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की सिफारिशों के बाद लिया गया है।

अधिसूचना में एससी और एसटी समुदायों की रैगिंग रोधी समितियों में भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए तीन स्तरीय निगरानी और शिकायत निवारण प्रणाली बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

सरकार ने नए छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, परिचय सत्र, काउंसलिंग सुविधाएं और मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली को अनिवार्य रूप से मजबूत करने की बात भी कही है।

“पंजाब शिक्षा क्रांति”कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना के स्कूलों में ब्यूटी एंड वैलनेस लैब और स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन

लुधियाना / सत्ता संदेश

पंजाब सरकार ने शिक्षा बजट में किया बड़ा इजाफा, स्कूलों तक पहुंची ग्रांट: तरुणप्रीत सिंह सौंदशिक्षा के क्षेत्र में पंजाब देश में पहले स्थान पर: मंत्री सौंद का दावाप्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ रहा रुझान, 20 हजार बच्चों ने लिया दाखिला: सौंदपंजाब के स्कूलों में 8800 नए क्लासरूम और 30 हजार नए बाथरूम तैयार खन्ना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2021-22 में शिक्षा बजट 12,657 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2026-27 में 19,279 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पंजाब के किसी भी क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी अलॉटमेंट है। यह राशि केवल कागजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर स्कूल तक पहुंचाई गई है।ये विचार कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने “पंजाब शिक्षा क्रांति” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को खन्ना हलके के रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल में 13.2 लाख रुपये की लागत से बनी “ब्यूटी एंड वेलनेस लैब” और सरकारी मिडिल स्कूल खन्ना खुर्द में 9.55 लाख रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्लासरूम के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब के सरकारी स्कूलों में बेहतरीन प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल, खन्ना में पहले पंजाब सरकार की ग्रांट से एक बड़े हॉल का निर्माण किया गया और अब इसी हॉल में 13.2 लाख रुपये की लागत से “ब्यूटी एंड वेलनेस लैब” स्थापित की गई है।उन्होंने बताया कि इस लैब में 4 बड़ी सैलून कुर्सियां, 2 शैंपू स्टेशन, 2 फेशियल बेड, 1 हाई ड्रॉ फेशियल मशीन, 1 स्किन टेस्टिंग मशीन, 1 फेस स्टीमर, 1 हेड स्टीमर, 1 गैल्वेनिक मशीन, 1 स्टेरिलाइजर, 1 मैनिक्योर और पैडीक्योर कुर्सी सहित आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा छात्रों की सुविधा के लिए लैब में एसी भी लगाया गया है।उन्होंने कहा कि 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाने के लिए इस लैब में 2 साल का कोर्स चलाया जाएगा, जिसमें फेशियल, ब्लीच, मेहंदी, मेकअप, हेयर स्टाइल, हेयर कटिंग, हेयर स्पा, हेयर ट्रीटमेंट, हैंड मसाज, मैनिक्योर और पेडिक्योर जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि छात्र आत्मनिर्भर बन सकें।उन्होंने यह भी बताया कि इसी स्कूल के दूसरे बड़े हॉल में पंजाब सरकार द्वारा शूटिंग रेंज तैयार की गई है, जहां से कई छात्र ब्लॉक, जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।मंत्री सौंद ने सरकारी मिडिल स्कूल खन्ना खुर्द में 9.55 लाख रुपये की लागत से बने स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करते हुए बताया कि इसमें 75 इंच का एलईडी पैनल, 20 ड्यूल डेस्क, लेक्चर स्टैंड, टेबल, कुर्सी, व्हाइट बोर्ड, चार पंखे, इनवर्टर और कैमरा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि विद्यार्थी आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकें।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। पूरे राज्य में लगभग 8800 नए क्लासरूम और 30 हजार नए बाथरूम बनाए गए हैं, साथ ही करीब 1 लाख नए डेस्क खरीदे गए हैं, ताकि कोई भी बच्चा खराब डेस्क पर बैठकर पढ़ने को मजबूर न हो। इसके अलावा स्कूलों में नए अध्यापकों की भर्ती भी की गई है।मंत्री ने दावा किया कि देश के 28 राज्यों में पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में करीब 20 हजार बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है।उन्होंने कहा कि स्कूलों में लाइब्रेरी, चारदीवारी, नए कमरे, साइंस लैब जैसे अधूरे काम भी पूरे किए गए हैं। शिक्षा में सुधार के लिए अध्यापकों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है, ताकि स्कूलों में किसी प्रकार की कमी न रहे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार क्रांति ला रही है और आने वाले समय में भी ऐसे कई बड़े प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे।इस मौके पर रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल खन्ना के मुख्य अध्यापक बलविंदर सिंह, सरकारी मिडिल स्कूल खन्ना खुर्द की इंचार्ज सुषमा रानी, हरकिरनजीत कौर, जिला परिषद सदस्य मास्टर अवतार सिंह दैहिडू, शिक्षा कोऑर्डिनेटर स्वर्ण सिंह छिब्बर, पार्षद सुखमनजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान अवतार सिंह मान, अमरिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।