उसैन बोल्ट को भी पीछे छोड़ देगा यह रोबोट! चीनी कंपनी ने बनाया 10 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से दौड़ने वाला ‘Bolt’
इंटरनेशनल डेस्क : चीन की एक टेक स्टार्टअप कंपनी MirrorMe Tech ने एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot) तैयार किया है, जो इंसानों से भी तेज़ भागने की क्षमता रखता है।
इस रोबोट का नाम ‘Bolt’ रखा गया है, जो संभवतः दुनिया के सबसे तेज़ धावक उसैन बोल्ट के नाम से प्रेरित है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस रोबोट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें यह 1 सेकंड में 10 मीटर की दूरी तय करता नजर आ रहा है।रोबोट की विशेषताएं और क्षमता:रफ्तार: कंपनी का दावा है कि यह रोबोट 10 मीटर प्रति सेकंड की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है।
शारीरिक बनावट: इस रोबोट की लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 75 किलोग्राम है।
कार्यक्षमता: यह इंसानों की तरह चल, दौड़ और बहुत तेज़ी से भाग सकता है।
इंसान और मशीन की रेस: टेस्टिंग के दौरान इस रोबोट और एक इंसान के बीच दौड़ कराई गई। वीडियो में देखा गया कि जहाँ इंसान दौड़ते समय लड़खड़ाकर गिर गया, वहीं ‘Bolt’ रोबोट ने अद्भुत तेज़ी दिखाते हुए उसे पीछे छोड़ दिया।
MirrorMe Tech का उद्देश्य ऐसे सुपर रोबोट बनाना है जो खेलकूद के क्षेत्र में भी इंसानों को मात दे सकें।
कंपनी के बारे में: MirrorMe Tech एक चीनी स्टार्टअप है जिसकी स्थापना 2024 में हुई थी। इसमें चीन की Zhejiang यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ शामिल हैं।
कंपनी ‘Bolt’ के अलावा Black Panther II जैसे अन्य रोबोट्स पर भी काम कर रही है, जो 100 मीटर की दौड़ मात्र 13.11 सेकंड में पूरी कर सकता है। इनके पास बाओबाओ और अपोलो जैसे अन्य मॉडल्स भी मौजूद हैं।
k

