ब्रेकिंग न्यूज़
सूर्यकुमार यादव- श्रेयस अय्यर का टूटा रिकॉर्ड, 40 गेंदों पर शतक, स्टीव स्मिथ का इस बल्लेबाज के साथ धमाका

खेल डेस्क / सत्ता संदेश

मेजर लीग क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टूट गया है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के साथ मिलकर बनाए रिकॉर्ड को तोड़ा है एंड्रीस गॉस और स्टीव स्मिथ ने। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर 1 में मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस मुकाबले में ताबड़तोड़ ऐसे रन बने कि रिकॉर्डों की बाढ़ सी आ गई। मुकाबले में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए MLC के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। उसने 20 ओवर में 9 विकेट पर 266 रन बनाए, जिसमें उसके कप्तान निकोलस पूरन के जमाए 30 गेंदों वाले शतक की बड़ी भूमिका रही. लीग के सबसे बड़े स्कोर को चेज कर पाना वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए मुश्किल लग रहा था। लेकिन, उस मुश्किल चुनौती से पार पाने का तोड़ जिस तरह से एंड्रीस गॉस और स्टीव स्मिथ ने ढूंढा़ वो काबिल तारीफ रहा।

एंड्रीस गॉस और स्टीव स्मिथ ने किया धमाका

वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत खराब रही. 267 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य के आगे उसके 2 विकेट 10 रन पर गिर गए। लेकिन, उसके बाद जो हुआ, वो इतिहास में दर्ज हो गया। एंड्रीस गॉस और स्टीव स्मिथ ने मिलकर MI न्यू यॉर्क को मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों ने तूफानी शतक जड़ा। भले ही उनका शतक निकोलस पूरन के शतक जितना तेज ना रहा हो। मगर उसमें MI न्यू यॉर्क को हार के मुंह में धकेलते हुए MLC के सबसे बड़े स्कोर को चेज कर लेने वाली धार जरूर रही।

दोनों ने 40-40 गेंदों में पूरा किया शतक

एंड्रीस गॉस ने 258.82 की स्ट्राइक रेट से 12 छक्के और 10 चौके के साथ 51 गेंदों पर 132 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपना शतक 40 गेंदों में पूरा किया। वहीं स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों पर 229.16 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 110 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। स्मिथ ने भी गॉस के जैसे 40वीं गेंद पर ही अपनी सेंचुरी पूरी की।

सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टूटा

एंड्रीस गॉस और स्टीव स्मिथ के बीच 241 रन की साझेदारी हुई, जो कि T20 में तीसरे विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के नाम था। उन दोनों 2019 में सिक्किम के खिलाफ T20 में मुंबई की ओर से खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 213 रन की पार्टनरशिप की थी।

एंड्रीस गॉस और स्टीव स्मिथ की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में ही 4 विकेट पर 270 रन बना लिए। इस तरह उन्होंने 8 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

जसप्रीत बुमराह का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार बॉलिंग से बने नंबर 1

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज क्यों हैं। 19 दिसंबर 2025 की शाम को अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए 5वें T20 मैच में बुमराह ने ऐसा ऐतिहासिक कारनामा किया है जिसने भारतीय क्रिकेट का इतिहास बदल दिया है।

ऐतिहासिक स्पेल और मैच का हाल:भारत ने यह अहम मैच 30 रन से जीता। इस जीत में बुमराह का अहम रोल रहा, उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च किए और 2 अहम विकेट लिए। उनकी किफायती बॉलिंग ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

नया वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है?

सूत्रों के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह अब T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 या उससे कम की इकॉनमी रेट से सबसे ज्यादा 4 ओवर के स्पेल फेंकने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 19वीं बार करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।इस मामले में वे दूसरे भारतीय गेंदबाजों से काफी आगे निकल गए हैं:

जसप्रीत बुमराह: 19

बारभुवनेश्वर कुमार: 8 बार

अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या: 4-4 बार

इरफ़ान पठान और आशीष नेहरा: 3-3 बार

बुमराह क्यों खास हैं

बुमराह की सबसे बड़ी ताकत उनकी यॉर्कर, धीमी गेंदें और सटीक लाइन-लेंथ मानी जाती है। वे न सिर्फ पावरप्ले में विकेट ले सकते हैं, बल्कि डेथ ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने में भी माहिर हैं। यही वजह है कि जब भी टीम इंडिया दबाव में होती है, तो कप्तान सबसे पहले बुमराह को गेंद थमाते हैं। जानकारों का मानना है कि बुमराह का यह रिकॉर्ड आने वाले कई सालों तक टूटने वाला नहीं है।