ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल का वित्त मंत्री को पत्र, पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस और दिव्यांग पेंशन पर कदम उठाने के आग्रह
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (सत्ता संदेश) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के लिए प्रयाप्त बजट का आवंटन और विकलांगत पेंशन पर आयकर की छूट को बहाल किया जाए।
 कांग्रेस नेता ने वित्त मंत्री को 25 फरवरी को यह पत्र लिखा और यह उल्लेख किया कि पूर्व सैनिक इन दोनों मामलों के कारण मुश्किल का सामना कर रहे हैं।
 उन्होंने कहा, "भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना आज धन की कमी के संकट का सामना कर रही है। चिकित्सा बिल के रूप में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक लंबित हैं और अस्पताल भुगतान न करने के कारण इस योजना से बाहर निकल रहे हैं। पूर्व सैनिकों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अपनी जेब से भुगतान करने या यहां तक कि इलाज में देरी के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिन लोगों ने देश की सेवा की वे संकट की घड़ी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।"
 उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि इसके अलावा, वित्त विधेयक 2026 में सैनिक को सेवा में बनाए रखने पर दिव्यांग पेंशन पर कर लगाने का प्रस्ताव है।
 राहुल गांधी ने कहा, " 1922 के बाद यह पहली बार है कि दिव्यांग पेंशन पर कर लगाया जा रहा है। यह पेंशन उन सैनिकों को राहत प्रदान करने के लिए है जो घायल हो जाते हैं और इसे आय के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। इसके अलावा, जब कोई दिव्यांग सैनिक सेवा में बने रहने का विकल्प चुनता है या उससे अनुरोध किया जाता है तो वह चोट के बावजूद निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा करता है।’’
 कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस चीज़ की प्रशंसा की जानी चाहिए उस पर कर लगाना अपमानजनक है।
 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मेरी मुलाकात हुई और उन्होंने इन मुद्दों की ओर मेरा ध्यान आकर्षित किया। अपनी ही सरकार द्वारा अपमानित किए जाने की उनकी भावनाओं को सुनना दुखद था।"
 राहुल गांधी ने कहा, "मुझे यकीन है कि आप इस बात से सहमत होंगी कि सशस्त्र बलों में सेवा करने वाले हमारे भाई-बहन कृतज्ञ राष्ट्र के हर सहयोग के पात्र हैं। इसलिए, मैं आपसे पर्याप्त बजट समर्थन के साथ सभी लंबित ईसीएचएस देनदारियों को चुकाने और दिव्यांग पेंशन पर पूर्ण आयकर छूट बहाल करने का आग्रह करता हूं।"
राहुल गांधी का दिल्ली में तीखा बयान: बोले-‘वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है’

नेशनल डेस्क: आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि “वोट चोरी” देश में लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोगों की आवाज दबाई जाती है और चुनाव की पवित्रता का उल्लंघन होता है, तो यह संविधान की भावना को कमजोर करता है।

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी सिर्फ किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने दावा किया कि अगर चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं होगी, तो आम आदमी का लोकतंत्र पर से भरोसा टूट जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने वोट के अधिकार की रक्षा के लिए एक साथ आने की अपील की।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी नहीं होगी, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश की राजनीति में चुनाव प्रक्रिया और चुनावी संस्थाओं की भूमिका पर एक नई चर्चा छिड़ गई है।

अगले 3 दिनों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग का इन राज्यों में हाई अलर्ट

नेशनल डेस्क: इस साल देश के लिए मॉनसून का मौसम काफी अच्छा रहा है। लगभग सभी राज्यों में भारी बारिश हुई और कई जगहों पर पिछले सालों के रिकॉर्ड टूट गए। अच्छी बारिश की वजह से नदियां, तालाब और डैम भर गए। मॉनसून खत्म होने के बाद भी कुछ राज्यों में बारिश जारी है।

अब एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 14, 15 और 16 दिसंबर के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी और ठंड की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के मौसम में भारी बारिश हुई थी, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14, 15 और 16 दिसंबर को राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी उम्मीद है।

मॉनसून के बाद जम्मू-कश्मीर में भी मौसम शांत रहा, लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण फिर से बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। IMD ने अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कुछ इलाकों में तेज हवाएं, बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14, 15 और 16 दिसंबर के बीच लगातार बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मॉनसून के दौरान राजस्थान और दिल्ली में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन अब ठंड का असर तेज हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण इन दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।