ब्रेकिंग न्यूज़
भारत में पहली बार BBL का उद्घाटन मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान

नई दिल्ली / सत्ता संदेश

What is Big Bash League: भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में खेल सहयोग का नया अध्याय जुड़ गया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मेलबर्न में संयुक्त घोषणा करते हुए बताया कि इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा.

BBL ऑस्ट्रेल‍िया की टी20 लीग है, जिसका क्रेज आईपीएल की तरह है. भारत में भी इस लीग की तगड़ी फॉलोइंग है. यह क्रिकेट इतिहास का एक अहम पल होगा, क्योंकि पहली बार किसी विदेशी क्रिकेट लीग का आधिकारिक मैच भारत की धरती पर आयोजित किया जाएगा.

चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला दिसंबर में आयोजित होने वाले सप्ताहभर के ‘जी’ डे नमस्ते (‘G’Day Namaste’) कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा.

इस फेस्टिवल में ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति, व्यापार, निवेश और खेल से जुड़े कई कार्यक्रम भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति देना है.

क्या है ब‍िग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) देश की सबसे बड़ी प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट लीग है. इसकी शुरुआत 2011 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की थी. इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों की 8 टीमें हिस्सा लेती हैं. BBL का टूर्नामेंट लीग स्टेज और नॉकआउट मुकाबलों के फॉर्मेट में खेला जाता है. इसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ दुनिया भर के कई बड़े विदेशी क्रिकेटर भी खेलते हैं.

BBL की 8 टीमें हैं

  1. एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers)
  2. ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat)
  3. होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes)
  4. मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades)
  5. मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars)
  6. पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers)
  7. सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers)
  8. सिडनी थंडर (Sydney Thunder)

BBL की तरह विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) भी है. 2015 में शुरू हुई यह लीग महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे बड़े घरेलू T20 कॉम्पिटिशन में से एक है, जिसने दुनिया भर में महिला क्रिकेटर्स के लिए नए आयाम स्थाप‍ित किए.

खेल सहयोग के लिए नया रोडमैप

दोनों प्रधानमंत्रियों ने खेल सहयोग पर रोडमैप (Roadmap on Sport Cooperation) भी जारी किया. इसके तहत खेलों में क्षमता निर्माण, स्पोर्ट्स साइंस, टेक्नोलॉजी रिसर्च, खेल उद्योग और निवेश जैसे क्षेत्रों में भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर काम करेंगे.

यह रोडमैप ऐसे समय में सामने आया है, जब ऑस्ट्रेलिया 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक और पैरालंपिक की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों को आगे बढ़ा रहा है.

अल्बनीज बोले- खेल दोनों देशों को जोड़ने वाला सबसे मजबूत माध्यम pm.gov.au के मुताब‍िक- ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया खेलों, खासकर क्रिकेट, के प्रति समान जुनून साझा करते हैं.

उन्होंने कहा कि नया स्पोर्ट्स रोडमैप तकनीक, रिसर्च और क्षमता निर्माण जैसे व्यावहारिक क्षेत्रों पर केंद्रित होगा. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी मजबूती मिलेगी.

ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों ने भी जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि के लिए बेहद अहम हैं. उनके मुताबिक बड़े खेल आयोजन पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने का शानदार अवसर होते हैं.

वहीं, खेल मंत्री अनिका वेल्स ने कहा कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रोडमैप खेलों के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स सिस्टम पहले से ही भारतीय संस्थाओं के साथ अपने अनुभव साझा कर रहा है और भविष्य में यह साझेदारी और मजबूत होगी.

MCG गए पीएम मोदी, फिर न्यूजीलैंड रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने तीन देशों के दौरे के ऑस्ट्रेलिया चरण का समापन करेंगे. वह ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा करने के बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे.

ऑकलैंड पहुंचने के बाद शुक्रवार को उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा. शनिवार को वह गवर्नमेंट हाउस में बैठकों के अलावा स्पोर्ट्स और बिजनेस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वह नई दिल्ली लौटेंगे.

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड ने 27 अप्रैल को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका ने घोषित की तीन अलग-अलग टीमें, नए चयन पैनल का बड़ा फैसला

कोलंबो / सत्ता संदेश


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के नए अंतरिम प्रशासन के तहत नियुक्त चयन पैनल ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए सोमवार को तीन अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों की घोषणा कर दी। यह दौरा टेस्ट, वनडे और टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसके लिए चयनकर्ताओं ने अलग-अलग संयोजन तैयार किए हैं।

श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। चयन पैनल ने युवा खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेटरों के संतुलन पर विशेष ध्यान दिया है। नए प्रशासन के तहत यह पहला बड़ा चयन माना जा रहा है, जिस पर क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं।

क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, टीम चयन में खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और विदेशी परिस्थितियों में खेलने के अनुभव को अहम आधार बनाया गया है। टेस्ट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जबकि सीमित ओवरों की टीमों में युवा चेहरों को मौका देकर भविष्य की तैयारी पर जोर दिया गया है।

वेस्टइंडीज का दौरा श्रीलंका के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि टीम आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों को मजबूत करना चाहती है। कैरेबियाई परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है।

क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि नए चयन पैनल के नेतृत्व में श्रीलंका की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और विदेशी जमीन पर जीत हासिल करने में सफल रहेगी।

IPL 2026 के बीच होगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क: आमतौर पर IPL के दौरान दुनिया के बड़े क्रिकेट बोर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन नहीं करते हैं, लेकिन IPL 2026 के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने न्यूजीलैंड की टीम के आगामी दौरे का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है, जिसके तहत दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।यह व्हाइट-बॉल सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई 2026 तक चलेगी। हालांकि, इस सीरीज का आईपीएल पर असर न के बराबर रहने की उम्मीद है।

इसका कारण यह है कि बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहा है, जिससे वे अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति (जो आईपीएल में खेल रहे होंगे) के कारण अपनी ‘बी’ टीम को इस दौरे पर भेज सकती है।

सीरीज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

-वनडे सीरीज:

-पहला वनडे: 17 अप्रैल 2026, मीरपुर (ढाका)

-दूसरा वनडे: 20 अप्रैल 2026, मीरपुर (ढाका)

-तीसरा वनडे: 23 अप्रैल 2026, चटगांवटी20 सीरीज:-पहला टी20: 27 अप्रैल 2026, चटगांव

-दूसरा टी20: 29 अप्रैल 2026, चटगांव

-तीसरा टी20: 2 मई 2026, मीरपुर (ढाका)

इसके साथ ही, इसी दौरान बांग्लादेश की महिला टीम भी श्रीलंका की महिला टीम की मेजबानी करेगी, जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। महिला टीम की वनडे सीरीज राजशाही में और टी20 सीरीज सिलहट में आयोजित की जाएगी।