ब्रेकिंग न्यूज़
अमृतसर में थाना सुल्तानविंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 409 ग्राम हेरोइन, पिस्टल और ड्रग मनी बरामदचार आरोपी गिरफ्तार, एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह ने दी जानकारी

अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानविंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 409 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल और ड्रग मनी बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, अवैध हथियार और नकदी बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

2 किलो हेरोइन के साथ SHO गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी नशे की खेप

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने अमृतसर के भिंडी सैदां थाने में तैनात SHO शशपाल सिंह को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप आई थी, जिसे SHO ने बरामद तो किया लेकिन उसे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने के बजाय खुद के पास रख लिया।

पुलिस की कार्रवाई और रिमांड: जैसे ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस बात की भनक लगी कि SHO ने हेरोइन को खुर्द-बुर्द कर दिया है, तुरंत जांच शुरू की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी सोहेल मीर ने शशपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाने का पिछला रिकॉर्ड: गौरतलब है कि यह वही भिंडी सैदां थाना है जहाँ 30 मार्च को ग्रेनेड अटैक हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी बाद में खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी (KLA) ने ली थी। पुलिस अब इस मामले में गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।