ब्रेकिंग न्यूज़
चीन से दोस्ती के 75 साल पूरे होने पर पाकिस्तान जारी करेगा विशेष स्मारक सिक्का

इस्लामाबादा / सत्ता संदेश

Pakistan ने China के साथ राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 पाकिस्तानी रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की है।

पाकिस्तान सरकार के अनुसार यह स्मारक सिक्का दोनों देशों के लंबे और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक होगा। चीन और पाकिस्तान ने वर्ष 1951 में औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए थे, जो पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना के दो साल से भी कम समय बाद शुरू हुए थे।

पाकिस्तान, चीन के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला मुस्लिम देश माना जाता है। पिछले सात दशकों में दोनों देशों के बीच आर्थिक, सामरिक, व्यापारिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्मारक सिक्का दोनों देशों की “ऑल वेदर फ्रेंडशिप” को दर्शाने के साथ-साथ द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूती देने का प्रतीकात्मक कदम भी है।

ग्वाटेमाला में 10 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लागू आपातकाल समाप्त

ग्वाटेमाला सिटी, 17 फरवरी (एपी) ग्वाटेमाला में संदिग्ध गिरोह के सदस्यों द्वारा 10 पुलिस अधिकारियों की हत्या किए जाने के बाद राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो द्वारा लागू किए गए आपातकाल को सोमवार को हटा लिया गया।

आपातकाल लागू होने के दौरान कुछ संवैधानिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाया गया था जिससे अधिकारियों को न्यायाधीश द्वारा जारी वारंट के बिना गिरफ्तारियां करने जैसी कार्रवाइयां करने की अनुमति मिल गई थी।

अरेवालो ने रविवार को कहा कि आपातकाल के दौरान 83 गिरोह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान हत्याओं और जबरन वसूली की शिकायतों में एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में कमी आई। उन्होंने इस संबंध में आंकड़े नहीं दिए।

आपातकाल की यह स्थिति गिरोह हिंसा से निपटने के लिए अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले को दिए गए असाधारण अधिकारों के विपरीत है जिनकी अवधि उस देश की संसद करीब चार साल से हर महीने बढ़ा रही है।

“अमेरिका: मैसाचुसेट्स के पास सात लोगों को ले जा रही नौका लापता”

अमेरिका लापता नौका

बोस्टन (अमेरिका), 31 जनवरी (एपी) अमेरिका में मैसाचुसेट्स के तट के पास लापता हुई मछली पकड़ने वाली नौका में सात लोग सवार थे। यह बात शुक्रवार को मैसाचुसेट्स के एक सीनेटर ने बताई।

तटरक्षक बल ने शुक्रवार तड़के केप एन से लगभग 25 मील दूर स्थित 72 फुट लंबी लिली जीन नामक नौका के खतरे में होने की सूचना मिलने के बाद खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। बल ने बताया कि जिस स्थान से सूचना मिली थी, उसके पास मलबा और पानी में एक शव बरामद किया गया।

तटरक्षक बल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक खोज एवं बचाव अभियान जारी रहा।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता एवं राज्य के सीनेटर ब्रूस टार ने शुक्रवार देर रात पत्रकारों को बताया कि नौका में सात लोग सवार थे।