ब्रेकिंग न्यूज़
आरसीबी ने रचा इतिहास: गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन

स्पोर्ट्स डेस्क: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ आरसीबी लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के क्लब में शामिल हो गई है।

मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 50 रन (नाबाद) बनाए। आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मात्र 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली। इस दौरान कोहली ने महज 25 गेंदों में अपनी सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी भी पूरी की। अंत में कोहली ने छक्का जड़कर टीम को 12 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

आरसीबी से भिड़ंत से पहले जीटी के सहायक कोच विजय दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘क्वालिफायर-1 एक जंग से कम नहीं’

गुजरात / सत्ता संदेश


आईपीएल के अहम मुकाबले क्वालिफायर-1 से पहले गुजरात टाइटंस (जीटी) के सहायक कोच विजय दहिया ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच को “जंग” करार दिया है। दहिया ने कहा कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

विजय दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरसीबी इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आई है और उसके पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि गुजरात टाइटंस की टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना जानती है और बड़े मुकाबलों का अनुभव भी रखती है।

उन्होंने कहा, “प्लेऑफ के मैच हमेशा अलग होते हैं। यहां छोटी-छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं। हमें हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक जंग होगी।”

गुजरात टाइटंस की टीम ने लीग चरण में संतुलित प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में जहां शीर्ष क्रम ने जिम्मेदारी निभाई, वहीं गेंदबाजों ने भी कई मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई। दूसरी ओर, आरसीबी ने लगातार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई है, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुकाबला विराट कोहली, शुभमन गिल और दोनों टीमों के स्टार गेंदबाजों के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगा। फैंस को एक हाई-वोल्टेज और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले की उम्मीद है।

विराट की आक्रामकता ही उनकी पहचान, ऑस्ट्रेलियाई अंदाज़ में खेलना पसंद करते हैं कोहली: इरफान पठान

नयी दिल्ली / सत्ता संदेश

भारत के पूर्व ऑलराउंडर Irfan Pathan ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान Virat Kohli और Travis Head के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस को सामान्य प्रतिस्पर्धात्मक माहौल का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर की क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच इस तरह की आक्रामकता और भावनात्मक टकराव आम बात है।

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के दौरान कोहली और हेड के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मैच के दौरान कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड पर तंज कसते हुए संकेत दिया कि उन्हें लगातार इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट बनने के बजाय मैदान पर गेंदबाजी में भी योगदान देना चाहिए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों की बहस चर्चा का विषय बन गई।

इरफान पठान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विराट कोहली हमेशा से जुनून और आक्रामकता के साथ क्रिकेट खेलते आए हैं। उन्होंने कहा कि कोहली को मैदान पर उसी तरह की प्रतिस्पर्धी मानसिकता पसंद है जैसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दिखाते हैं। पठान के अनुसार, जब खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं तो भावनाएं भी खुलकर सामने आती हैं और इसे गलत नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि विराट की ऊर्जा और मैदान पर उनका एटीट्यूड ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। क्रिकेट प्रशंसक भी ऐसे मुकाबलों का आनंद लेते हैं क्योंकि इससे मैच का रोमांच और बढ़ जाता है। हालांकि, पठान ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिस्पर्धा के बावजूद खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखनी चाहिए।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी आरसीबी के लिए लगातार मजबूत आधार साबित हो रही है। वहीं ट्रैविस हेड भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विस्फोटक पारियां खेल चुके हैं, जिसके कारण दोनों टीमों के बीच मुकाबले और भी दिलचस्प बन रहे हैं।

RCB ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया, IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

स्पोर्टस डेस्क: धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के 61वें लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ आरसीबी इस सीजन के प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है।

RCB की शानदार बल्लेबाजी: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आरसीबी ने इसका फायदा उठाते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रनों की आक्रामक पारी खेली। विराट कोहली ने 58 रनों का योगदान दिया, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन बनाए। अंत में टिम डेविड ने मात्र 12 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को 220 के पार पहुँचाया।

पंजाब किंग्स की पारी और गेंदबाजी: 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और उसने 19 के स्कोर तक ही 3 विकेट गंवा दिए थे। मार्क्स स्टोइनिस और शशांक सिंह ने छठे विकेट के लिए 67 रनों की तेज साझेदारी कर संघर्ष किया, लेकिन टीम 20 ओवरों में केवल 199 रन ही बना सकी। आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए, जबकि हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 सफलता मिली।