ब्रेकिंग न्यूज़
नाभा में 3 और 4 अक्टूबर को होगा 8वां विशाल कबड्डी कप, तैयारियां पूरी

नाभा / सत्ता संदेश

रिपोर्टर: चेतन मेहता

शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की याद में 3 और 4 अक्टूबर को नाभा के कॉलेज ग्राउंड में 8वां विशाल कबड्डी कप करवाया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल मुकाबलों के साथ-साथ दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ और पंजाबी गायक लाभ हीर का ओपन अखाड़ा भी मुख्य आकर्षण रहेगा।

सोसाइटी के प्रेसिडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर को 45 किलोग्राम और 55 किलोग्राम भार वर्ग में बच्चों के कबड्डी मुकाबले करवाए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे ट्रॉली बैक कॉम्पिटिशन और बच्चों का पगड़ी मुकाबला भी आयोजित होगा। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए फ्री आई चेक-अप कैंप लगाया जाएगा, जिसमें मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को 65 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों के साथ ऑल ओपन कबड्डी मुकाबले करवाए जाएंगे। ऑल ओपन वर्ग में विजेता टीम को 1 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट रेडर और बेस्ट जाफी को 21-21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। ऑल ओपन टीमों की एंट्री 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रखी गई है।

कबड्डी कप में दर्शकों के लिए 200 रुपये का लकी ड्रॉ कूपन भी रखा गया है। फाइनल मुकाबले से पहले स्टेज पर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और विजेता को होंडा मोटरसाइकिल इनाम में दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे मशहूर पंजाबी गायक लाभ हीर का ओपन अखाड़ा भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इसके लिए विशेष डायमंड एरिना तैयार किया जा रहा है।

मैनेजरों ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल के दौरान अनुशासन बनाए रखें, किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना है।

सोसायटी के सदस्यों ने नाभा और आसपास के इलाकों के सभी निवासियों तथा खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कबड्डी कप का हिस्सा बनने की अपील की है।

पंजाब के मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान भारी फायरिंग, ऑर्गनाइज़र राणा बलचौरिया की मौत

पंजाब डेस्क: पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना कस्बे में एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। यहां बेदवान स्पोर्ट्स क्लब के चार दिन के कबड्डी टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान भारी फायरिंग हुई। यह घटना सेक्टर-82 के ग्राउंड में उस समय हुई जब मैच चल रहा था।जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में कबड्डी प्रमोटर (ऑर्गनाइज़र) कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलचौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए, क्योंकि हमलावरों ने सीधे उन्हें निशाना बनाया था। फायरिंग में एक कबड्डी खिलाड़ी भी घायल हो गया।दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑर्गनाइज़र राणा बलचौरिया को मृत घोषित कर दिया। मोहाली SSP हरमनदीप सिंह ने बताया कि चार से पांच हमलावरों ने फायरिंग की और राणा बलचौरिया के सिर में गोली लगी है।

बंबीहा गैंग से दुश्मनी का शक

मोहाली SSP ने बताया कि इस घटना के पीछे बंबीहा गैंग का हाथ होने का शक है, क्योंकि राणा बलाचौरिया की इस गैंग से दुश्मनी थी।चश्मदीदों के मुताबिक, शुरू में लोगों को लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन मैच के दौरान करीब छह बार गोलियां चलीं। फायरिंग के बाद हमलावर हवा में फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए, जिससे मैदान में भगदड़ मच गई।बताया गया है कि इस टूर्नामेंट में मशहूर सिंगर मनकीरत औलाख भी हिस्सा लेने वाले थे। पुलिस फोर्स और DSP तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।