ब्रेकिंग न्यूज़
MLA संगोवाल की लीडरशिप में बाबा दीप सिंह नगर की पंचायत ने राशन किट बांटे

लुधियाना / सत्ता संदेश

विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में बाबा दीप सिंह नगर की पंचायत द्वारा गांव की महिलाओं को राशन किट वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और गांव के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘माताओं और बेटियों के सत्कार योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि योजना के तहत बैंक खातों में राशि आने से उन्हें आर्थिक सहायता मिली है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए महिलाओं ने लड्डू बांटे और ढोल की थाप पर नृत्य किया।

विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर गांव के सरपंच हरमेश सिंह, पंच सुरिंदर शर्मा, पंच दविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, युद्ध अगेंस्ट ड्रग्स), बलवीर सिंह गुरु, मास्टर दविंदर सिंह, जयपाल सिंह, जसविंदर सिंह सिद्धू, चमन लाल, सुखदीप सिंह, आशु तथा यूथ क्लब अध्यक्ष हंदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

‘मेरी रसोई योजना’ के तहत MLA ने 300 परिवारों को बांटी राशन किट

लुधियाना / सत्ता संदेश

सोमवार यानि कि 8 जून 2026 को लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में MLA मदन लाल बग्गा ने आम लोगों की सुविधा के लिए “मेरी रसोई योजना” के तहत करीब 300 परिवारों को खास राशन किट बांटी।

इस मौके पर MLA बग्गा के साथ पार्षद अशोक कुमार, पार्षद अमन बग्गा खुराना, वरिंदर कोफी, कुलदीप सिंह मक्कड़ और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

MLA बग्गा ने कहा कि समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है और लोगों की रोज़ाना की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि “मेरी रसोई योजना” का मुख्य मकसद आर्थिक रूप से कमज़ोर और ज़रूरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाना है ताकि कोई भी परिवार ज़रूरी राशन से वंचित न रहे।

स्थानीय निवासियों ने पंजाब सरकार और उनके लोकप्रिय MLA मदन लाल बग्गा को धन्यवाद दिया और कहा कि मौजूदा सरकार जनकल्याण के कामों को प्राथमिकता के आधार पर कर रही है, जिससे आम परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।