ब्रेकिंग न्यूज़
MLA बग्गा ने वार्ड नंबर 88 में RMC रोड का किया उद्घाटन, करीब 60 लाख रुपये होंगे खर्च

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 88 में RMC रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

उद्घाटन के मौके पर पार्षद नीरज आहूजा, पार्षद अमन बग्गा खुराना सहित आम आदमी पार्टी की टीम और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MLA मदन लाल बग्गा ने कहा कि वार्ड नंबर 88 की यह सड़क काफी समय से खराब हालत में थी, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

विधायक बग्गा ने कहा कि लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क मरम्मत या निर्माण से वंचित न रहे। शहर और गांवों के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है।

MLA बग्गा ने कहा कि लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *