सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: ‘नागन’ गाने में अश्लीलता को लेकर DGP के पास शिकायत दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर कानूनी विवादों में फंस गए हैं। जालंधर के एक BJP नेता अरविंद शर्मा ने हनी सिंह के दो साल पुराने गाने ‘नागन 3.0’ में कथित अश्लीलता को लेकर पंजाब DGP गौरव यादव को लिखित शिकायत भेजी है।
शिकायत के मुख्य आधार: शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाने के वीडियो में आपत्तिजनक डांस और बिकिनी पहनी युवतियों के साथ अश्लील सीन दिखाए गए हैं, जो पंजाबी संस्कृति और महिलाओं के सम्मान के पूरी तरह खिलाफ हैं।
बच्चों पर बुरा असर: शिकायत में चिंता जताई गई है कि वीडियो YouTube पर बिना किसी ‘उम्र की सीमा’ के उपलब्ध है, जिसका टीनएजर्स और बच्चों के मन पर बुरा असर पड़ रहा है।
FIR की मांग: BJP नेता ने मांग की है कि सिंगर के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। बता दे, यह गाना 15 अप्रैल 2023 को रिलीज़ हुआ था और इसे अब तक 1.40 करोड़ (13 मिलियन) से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। हालांकि रिलीज़ के समय भी इस पर सवाल उठे थे, लेकिन अब इसके खिलाफ़ एक फॉर्मल कंप्लेंट दर्ज की गई है।

