ब्रेकिंग न्यूज़
नए साल के पहले दिन महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानें अपने शहर का हाल

नेशनल डेस्क: 1 जनवरी 2026 को जब पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, तब गैस एजेंसियों ने सुबह-सुबह महंगाई का झटका दिया है। हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले प्राइस रिव्यू में इस बार 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। राहत की बात यह है कि 14 kg वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले की तरह स्थिर है।

कितनी बढ़ी है कीमत? सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में 19 kg वाले सिलेंडर की कीमतों में करीब 110 से 111 रुपये का उछाल आया है। इस बढ़ोतरी का सबसे ज़्यादा असर रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों पर पड़ेगा, क्योंकि इन्हीं जगहों पर 19 kg वाले सिलेंडर का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है।

बड़े शहरों में 19 kg सिलेंडर की नई कीमतें:

दिल्ली: पहले यह ₹1580.5 था, जो अब बढ़कर ₹1691.5 हो गया है।

कोलकाता: पहले यह ₹1684 था, जो अब बढ़कर ₹1795 हो गया है।

मुंबई: पहले यह ₹1531.50 था, जो अब बढ़कर ₹1642.50 हो गया है।

चेन्नई: यहां कीमत सबसे ज़्यादा है, जो ₹1739.50 से बढ़कर ₹1849.50 हो गई है।

घरेलू सिलेंडर (14 kg) की कीमतें स्थिर: आम जनता के लिए राहत की खबर यह है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली में यह ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 की कीमत पर उपलब्ध है।

नया साल 2026 शुरू: PM मोदी समेत बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं; काशी-अयोध्या में लंबी लाइनें

नेशनल डेस्क: साल 2026 का स्वागत पूरे देश में बड़े जोश के साथ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्षी नेताओं तक, आज से देश में कई नए नियम भी लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक, आज की मुख्य खबरें इस तरह हैं:

राजनीतिक नेताओं के संदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की कामना की है। राहुल गांधी ने देशवासियों के जीवन में खुशी और सफलता की प्रार्थना की। SP प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘नई कसम’ और ‘नए संकल्प’ के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र निर्माण और भारत की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने पर जोर दिया।

धार्मिक स्थलों पर रौनक: नए साल के मौके पर देश के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा है। काशी और अयोध्या में 3 km लंबी लाइनें लग रही हैं, जबकि खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

बदले हुए नियम: 1 जनवरी 2026 से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। LPG सिलेंडर महंगे हो गए हैं, वहीं PNG गैस की कीमतें कम कर दी गई हैं। इसके अलावा रेलवे टिकट बुकिंग और कई दूसरे फाइनेंशियल नियमों में भी बदलाव हुए हैं।