ब्रेकिंग न्यूज़
बदले की आग में अंधे पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम को दी मौत, रिश्तेदार को फंसाने के लिए रची थी खौफनाक साजिश

पंजाब डेस्क : पंजाब के जालंधर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने अपने एक दूर के रिश्तेदार को पुलिस केस में फंसाने के लिए अपने ही बच्चे को मोहरा बनाया, लेकिन इस साजिश में मासूम की जान चली गई।

बदला लेने की थी नीयत: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गजेंद्र मुखिया (35) अपने एक रिश्तेदार (जो रिश्ते में उसका दामाद लगता था) से बेहद नाराज था। दरअसल, उस रिश्तेदार ने कुछ समय पहले गजेंद्र के खिलाफ पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। गजेंद्र इस बात से गुस्से में था और उससे बदला लेना चाहता था।

साजिश जो बन गई मौत का कारण: आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने बेटे को कीटनाशक (जहर) इस इरादे से दिया था कि वह केवल बेहोश हो जाएगा। उसका प्लान था कि बच्चे की हालत के लिए वह अपने उस रिश्तेदार को जिम्मेदार ठहराकर उसे पुलिस केस में फंसवा देगा। हालांकि, कीटनाशक इतना घातक साबित हुआ कि मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पतारा पुलिस स्टेशन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता गजेंद्र मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *