ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर भी अशोक डिंडा का जलवा: मोयना सीट से दर्ज की लगातार दूसरी जीत

स्पोर्टस डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस जीत के बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा एक बार फिर चर्चा में हैं, जिन्होंने मोयना विधानसभा सीट से शानदार जीत हासिल की है।

लगातार दूसरी बार बने विधायक: अशोक डिंडा ने मोयना सीट से 16,241 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। यह लगातार दूसरा मौका है जब उन्होंने इस सीट पर अपना परचम लहराया है। गौरतलब है कि 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने राज्य की 293 सीटों में से 206 सीटों पर कब्जा जमाया है।

IPL से राजनीति तक का सफर: कभी अपनी तेज गेंदबाजी और खास बॉलिंग एक्शन के लिए मशहूर रहे डिंडा अब बीजेपी के एक मंझे हुए राजनेता बन चुके हैं। उन्होंने 2008 से 2017 के बीच IPL की 5 अलग-अलग टीमों (KKR, दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वॉरियर्स, RCB और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स) के लिए खेला और अपने IPL करियर में कुल 7.63 करोड़ रुपये की कमाई की। डिंडा ने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

शानदार खेल रिकॉर्ड: राजनीति में आने से पहले डिंडा ने भारतीय टीम के लिए 21 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 29 विकेट चटकाए थे। वहीं IPL के 78 मैचों में उनके नाम 69 विकेट दर्ज हैं। वे पावरप्ले और डेथ ओवर्स के एक बेहतरीन गेंदबाज माने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *