अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा,
” नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा। “
प्लेबैक सिंगिंग में गानों की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में होती है। बाद में इसे फिल्मों में एक्टर-एक्ट्रेस पर फिल्माया जाता है। यानी आवाज सिंगर की होती है, एक्टर-एक्ट्रेस इस पर लिप्सिंग करते हैं।
अरिजीत के करीब बोले- बहुत सोचकर लिया फैसला
अरिजीत सिंह के करीबी और सयोनी गाने के कंपोजर अंजन भट्टाचार्य ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि अरिजीत ने यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। उन्होंने लंबे समय तक विचार किया और अब उन्हें लगता है कि यही सही समय है। वे अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए हमेशा आभारी रहेंगे और भविष्य में नए अंदाज में उनसे जुड़ते रहेंगे। कंपोजर ने अरिजीत सिंह के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर भी बात की है।
प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर क्या करेंगे अरिजीत सिंह
इंडिपेंडेंट म्यूजिक: फिल्मों से अलग हटकर अपने सोलो प्रोजेक्ट्स और फ्यूजन म्यूजिक पर काम करेंगे।
ग्लोबल कोलेबोरेशन (2027): विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ काम करेंगे और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे।
वर्ल्ड टूर: 2027 में दुनियाभर में लाइव शो करेंगे। इसके साथ वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स भी होंगे।
स्पेशल प्रोजेक्ट्स: अपने नए गानों और एल्बम्स को सीधे दर्शकों तक पहुंचाने की योजना।

