ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 23 फरवरी को: बजट सत्र और अंतरिम बजट पर होगी चर्चा, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

पंजाब डेस्क : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आगामी 23 फरवरी, 2026 को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे।

बजट सत्र और चुनावी साल पर फोकस : सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी बजट सत्र और अंतरिम बजट पर चर्चा करना है। चूँकि 2027 की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस बार सरकार अंतरिम बजट पेश कर सकती है और नई सरकार के गठन के बाद ही पूर्ण बजट तय किया जाएगा। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें राज्य के विकास से जुड़े कई जरूरी फैसलों पर मुहर लग सकती है।

पिछले बजट और प्राथमिकताओं पर नजर : गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया था, जो पिछले वर्ष से 4% अधिक था। इस “विकास बजट” में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि को प्राथमिकता दी गई थी। इसके अलावा, मान सरकार राज्य को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसी मुहिमों पर भी इस बैठक में चर्चा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *