ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान-अमेरिका जंग: भारत के लिए खुला होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिका ने F-18 गिराने के दावे को नकारा

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के 27वें दिन एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। ईरान ने भारत समेत पांच ‘मित्र देशों’ (चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान) के जहाजों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति दे दी है,। ईरानी कॉन्सुलेट के अनुसार, यह रास्ता केवल उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के खिलाफ हैं।

भारत के लिए बड़ी राहत: होर्मुज स्ट्रेट का खुलना भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% तेल आयात करता है, जिसमें से 55-60% इसी रास्ते से आता है। इस फैसले से तेल की कीमतों में स्थिरता आने, ट्रांसपोर्ट लागत कम होने और सप्लाई बिना रुकावट जारी रहने की उम्मीद है।

F-18 फाइटर जेट पर विवाद: जंग के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने हिंद महासागर में एक अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि उनका कोई भी विमान नहीं गिराया गया है।

शांति प्रस्ताव और शर्तें: युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 पॉइंट्स का एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें परमाणु कार्यक्रम पर रोक और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने जैसी शर्तें शामिल हैं। दूसरी ओर, ईरान ने इस प्रस्ताव को ‘धोखा’ बताते हुए खारिज कर दिया है और अपनी 5 प्रमुख शर्तें रखी हैं, जिनमें हमलों पर रोक, युद्ध के नुकसान का मुआवजा और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरानी अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देना शामिल है।

इजराइल: युद्ध शुरू होने से अब तक इजराइल में 5,165 लोग घायल हो चुके हैं।

लेबनान: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में 2 लोगों की मौत और 8 के घायल होने की खबर है।

ईरान: ईरान के लमर्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका-इजराइल के हमलों में प्रोजेक्टाइल गिरे हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

UN की पहल: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने अनुभवी डिप्लोमेट जीन अर्नो को अपना विशेष दूत नियुक्त कर मिडिल ईस्ट भेजा है ताकि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *