ब्रेकिंग न्यूज़
PUNJAB TOP-10 NEWS, चुटकियों पढ़े बड़ी दिन भर की खबरें…

पंजाब डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं। तेल की कीमतों से लेकर कानून-व्यवस्था और मनोरंजन तक की मुख्य खबरें नीचे दी गई हैं:

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: पंजाब में निजी पेट्रोलियम कंपनी ‘नायरा’ ने गुरुवार सुबह से पेट्रोल की कीमतों में ₹5 और डीजल में ₹2 से ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। लुधियाना में अब पेट्रोल ₹103.31 और डीजल ₹90.96 प्रति लीटर मिल रहा है। हालांकि, सरकारी कंपनियों के दाम अभी स्थिर हैं।

पुलिस अफसर पर रेप के आरोप: पंजाब पुलिस के एक SP रैंक के अधिकारी पर एक महिला ने बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मदद के बहाने SP ने उसका शारीरिक शोषण किया और शादी का झांसा देकर दो बार उसका गर्भपात कराया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच IG लेवल के अफसर को सौंपते हुए 3 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।

सुखना लेक पर एयर शो: चंडीगढ़ की सुखना लेक को 26 मार्च से 28 मार्च दोपहर तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यहाँ 27-28 मार्च को एयरफोर्स की ‘सूर्य किरण’ टीम का एयर शो आयोजित होगा। शो के लिए ₹100 की टिकट रखी गई है और निजी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।

FIR डाउनलोडिंग अब मुफ्त: पंजाब सरकार ने पुलिस वेबसाइट से FIR डाउनलोड करने पर लगने वाली ₹80 की फीस वापस ले ली है। हाईकोर्ट में वकीलों की याचिका और विरोध के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

चंडीगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट: मौलीजागरां के विकास नगर में देर रात एक घर में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन धमाके की आवाज सुनकर वे बाल-बाल बच गए। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

अमृतसर में लव मैरिज का खूनी विरोध: अजनाला में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में जमकर तोड़फोड़ की और घर में रखे कबूतरों को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आटा चक्की मालिक की चमकी किस्मत: फाजिल्का के एक छोटे से गांव के आटा चक्की संचालक जरनैल सिंह की ₹50 लाख की लॉटरी लगी है। उन्होंने होली बंपर का टिकट खरीदा था।

मोहाली में ‘अयोध्या’ जैसा राम मंदिर: मोहाली के अज्ज सरोवर पर अयोध्या की तर्ज पर बनाया गया राज्य का सबसे बड़ा राम मंदिर आज जनता के लिए खोल दिया गया है। इसकी मूर्तियां जयपुर में तैयार की गई हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी उनके आधिकारिक पेज पर दी गई है। साथ ही, 2026 में उनके ‘साइन टू गॉड’ वर्ल्ड टूर की भी तैयारी है।

ट्रेन में बच्चा भूला परिवार: पठानकोट कैंट स्टेशन पर एक परिवार जल्दबाजी में ट्रेन से उतरा और अपने 10 साल के मासूम बच्चे को डिब्बे में ही भूल गया। RPF और ट्रेन मैनेजर की मदद से ट्रेन रुकवाकर बच्चे को सुरक्षित उतारा गया।

लुधियाना में रसोई गैस का संकट: ग्यासपुरा में सिलेंडर के लिए हाहाकार, घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग

पंजाब डेस्क: पंजाब के लुधियाना स्थित ग्यासपुरा इलाके में रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार, 26 मार्च 2026 को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब गैस की किल्लत से परेशान लोगों ने भारी हंगामा किया।

OTP होने के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर : स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे सुबह से ही लंबी कतारों में लग जाते हैं, लेकिन अंत में उन्हें खाली हाथ ही घर लौटना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग पूरी होने और ओटीपी (OTP) प्राप्त होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, गैस एजेंसी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के हस्ताक्षर होने के बाद ही सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में और देरी हो रही है।

अफरा-तफरी और कालाबाजारी के आरोप: जैसे ही इलाके में गैस सिलेंडरों से लदी एक गाड़ी पहुंची, वहाँ सिलेंडर लेने के लिए लोगों के बीच अफ़रा-तफ़री और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है और जरूरतमंदों को परेशान किया जा रहा है।

एजेंसी की सफाई: ‘गैस की कमी नहीं, विलय है कारण’ हंगामे के बीच गैस एजेंसी के कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार, दो एजेंसियों के आपस में विलय (Merge) होने के कारण उपभोक्ताओं की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे सप्लाई चैन पर दबाव बढ़ा है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि देरी का मुख्य कारण कागजी कार्रवाई और गैस कॉपियों की बारीकी से जांच करना है। प्रशासन का दावा है कि पहले उन लोगों को सिलेंडर दिए जा रहे हैं जिन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी थी।

प्रधानमंत्री 28 मार्च को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों के निर्बाध जुड़ाव के साथ बहु-मोडल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है

हवाई अड्डे में एक बहु-मोडल कार्गो हब भी शामिल है, जिसे प्रति वर्ष 2.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल ढुलाई के लिए तैयार किया गया है, इस क्षमता को लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है

हवाई अड्डे की प्रारंभिक यात्री संचालन क्षमता 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) होगी, जिसे 70 मिलियन एमपीपीए तक बढ़ाया जा सकता है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30 बजे वे गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भारत के वैश्विक विमानन केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में परिकल्पित यह हवाई अड्डा, देश के हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संपर्क को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लिए दूसरे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है, जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का पूरक है। ये दोनों हवाई अड्डे मिलकर एक एकीकृत विमानन प्रणाली के रूप में कार्य करेंगे, जिससे भीड़ कम होगी, यात्री क्षमता बढ़ेगी और दिल्ली एनसीआर को वैश्विक विमानन केंद्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त होगा।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से विकसित किया गया है। प्रारंभिक चरण में हवाई अड्डे की यात्री संचालन क्षमता 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) होगी, जो हवाई अड्डे के पूर्ण विकसित होने तक 70 एमपीपीए तक हो जाएगा। इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है जो बड़े आकार के विमानों के संचालन में सक्षम है। इसके साथ ही इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग सहित आधुनिक नेविगेशन सिस्टम हैं, जो हर मौसम में दिन-रात संचालन में कुशल है।

इस हवाई अड्डे में एक सुदृढ़ कार्गो प्रणाली भी शामिल है, जिसमें एक मल्टी-मोडल कार्गो हब, इंटीग्रेटेड कार्गो टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स जोन शामिल हैं। कार्गो सुविधा को प्रति वर्ष 2.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल ढुलाई के लिए तैयार किया गया है, जिसे लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 40 एकड़ का एक समर्पित रखरखाव, मरम्मत तथा ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा क्षेत्र भी शामिल है।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक सतत और भविष्य के लिए तैयार अवसंरचना परियोजना के रूप में तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा-कुशल प्रणालियों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार प्रथाओं को जोड़ते हुए शून्य उत्सर्जन वाली सुविधा के रूप में संचालित होना है। इसकी स्थापत्य शैली भारतीय विरासत से प्रेरित है, जिसमें पारंपरिक घाटों और हवेलियों की याद दिलाने वाले तत्व शामिल हैं जिससे सांस्कृतिक सौंदर्यशास्त्र आधुनिक अवसंरचना के साथ मिश्रित होता है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर रणनीतिक रूप से स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों के निर्बाध जुड़ाव के साथ एक बहु-मोडल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो यात्रियों और माल ढुलाई के लिए कुशल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दु:खद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना बेहद दु:खद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, “मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 24 लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

ढाका, 26 मार्च (भाषा) बांग्लादेश में एक बस के परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश के दौरान नदी में गिर जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले में दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पद्मा नदी में गिर गई।

अधिकारियों का अनुमान है कि ढाका जा रही इस बस में बच्चों समेत करीब 40 यात्री सवार थे और उनमें से अधिकतर ईद की छुट्टियां मनाकर राजधानी लौट रहे थे।

स्थानीय अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, 24 शव बरामद किए गए हैं।

बस के अंदर से 11 महिलाओं, छह पुरुषों और पांच बच्चों समेत 22 लोगों के शव मिले।

दमकल सेवा के अधिकारी सोहेल राणा ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमजा (बचाव पोत) ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला।’’

उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने इससे पहले दो महिलाओं के शव बरामद किए थे और शेष 22 शव खराब मौसम के बीच छह घंटे के प्रयास के बाद बस को नदी से बाहर निकाले जाने पर बुधवार मध्यरात्रि के करीब मिले।

राणा ने बताया कि दमकल सेवा और तटरक्षक बल के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

राजबारी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बचाव अभियान की अद्यतन जानकारी लेने के लिए उनसे फोन पर बात की और हादसे की जांच के आदेश दिए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले बताया था कि करीब 11 यात्री तैरकर किनारे पहुंचने में सफल रहे या उन्हें बचा लिया गया।

टर्मिनल के पर्यवेक्षक मोनिर हुसैन ने कहा, ‘‘जब बस पंटून (जलाशय में तैरता पुल) से नौका की ओर बढ़ रही थी तभी एक छोटी सहायक नौका पंटून से टकरा गई और बस चालक के स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो देने के कारण बस नदी में जा गिरी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बस हमारी आंखों के सामने नदी में गिर गई और हम कुछ नहीं कर सके।’’

दौलाडिया स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सकों ने कहा कि दो महिलाओं के शव लाए गए जबकि एक अन्य महिला का उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों में से कई एक ही परिवार के सदस्य थे और उनमें से कई लोग बाहर खड़े होने के कारण बच गए लेकिन उनके रिश्तेदार बस के भीतर थे जिस कारण वे डूब गए।

महिला विधायक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर आईयूएमएल नेता निलंबित

अलप्पुझा (केरल), 26 मार्च (भाषा) अलप्पुझा जिले के कायमकुलम में चुनाव प्रचार के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की मौजूदा विधायक यू प्रतिभा के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता ए इरशाद को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। आईयूएमएल के नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईयूएमएल के स्थानीय नेता और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की कायमकुलम इकाई के संयोजक इरशाद ने एक चुनावी कार्यक्रम में प्रतिभा के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि प्रतिभा तीसरी बार इस सीट से जीत हासिल करने के लिए अपनी वाकपटुता और सुंदरता का ‘इस्तेमाल’ कर रही हैं।

उन्होंने प्रतिभा पर जनता के लिए कोई काम न करने का आरोप भी लगाया।

जिले के मुस्लिम लीग नेताओं ने कहा कि इरशाद की पार्टी सदस्यता निलंबित कर दी गई है और उन्हें आईयूएमएल के कायमकुलम निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आईयूएमएल जिला सचिव एच बशीर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए इन्हें “महिला विरोधी और अपमानजनक” बताया।

विजयन ने कहा कि किसी महिला पर सिर्फ इसलिए “अपमानजनक” शब्दों से हमला करना क्योंकि वह एक लोक सेवक है यह “राजनीतिक संस्कृति का पतन” दर्शाता है।

कायमकुलम से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता एम लिजू ने इन टिप्पणियों पर खेद जताया था और मौजूदा विधायक से माफी मांगी थी।

प्रतिभा और माकपा ने कहा है कि जल्द ही निर्वाचन आयोग और पुलिस में इरशाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

बेंगलुरु 10K में भारतीय एलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे गुलवीर सिंह

 बेंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) मौजूदा एशियाई चैंपियन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह रविवार को बेंगलुरु में होने वाली टीसीएस वर्ल्ड 10के (10 किमी) दौड़ में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

इस प्रतियोगिता को वर्ल्ड एथलेटिक्स से गोल्ड लेवल का दर्जा हासिल है।

गुलवीर इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया था, जहां उन्होंने 59:42 का समय लिया था, जो किसी भी भारतीय हाफ मैराथन धावक का सर्वश्रेष्ठ समय है।

टीसीएस वर्ल्ड 10के की कुल पुरस्कार राशि 210,000 अमेरिकी डॉलर है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को 26,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।

गुलबीर ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है और मैं इस साल इसमें भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं। बेंगलुरु की सड़कों पर खुद को फिर से परखने का यह एक शानदार अवसर होगा।’’

युद्ध नशीआन विरुद्ध अभियान नशे की समस्या का अंतिम हलका साबित हुआ है। भगवंत मान सरकार पंजाब से इसे जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: मनीष सिसोदिया

नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे AAP के ही क्यों न हों। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी: मनीष सिसोदिय, AAP संघर्ष से जन्मी है। जिस तरह हमने भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ी, उसी तरह हम पंजाब से नशीली दवाओं को जड़ से खत्म करेंगे: मनीष सिसोदिया ,भगवंत मान सरकार युद्धस्तर पर कार्रवाई कर रही है। बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनकी अवैध संपत्तियां जब्त की जाएंगी: हरदीप सिंह मुंडियन

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशीयन विरुद्ध’ अभियान को नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने का अंतिम कदम बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए निर्णायक और बिना किसी समझौते के अभियान शुरू किया है। मालवा जोन में हुई बैठक के दौरान दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूर्ण और निष्पक्ष होगी, और नशे के व्यापार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ा हो या नहीं।

सभा को संबोधित करते हुए AAP के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, “नशे के खिलाफ लड़ाई एक लंबी और निर्णायक लड़ाई है, और भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

AAP के पंजाब प्रभारी ने नशा नेटवर्क के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई और बिना किसी समझौते के कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “अगर हम पंजाब को नशे से मुक्त करना चाहते हैं, तो हमें योद्धाओं की तरह लड़ना होगा। यह पंजाब के भविष्य को बचाने की सामूहिक लड़ाई है।” उन्होंने आगे कहा, “स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए, भले ही आरोपी आम आदमी पार्टी का ही क्यों न हो। जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

पंजाब की विरासत का जिक्र करते हुए मनीष सिसोदिया ने लोगों को साहस और बलिदान की उनकी विरासत की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “हम गुरुओं और शहीदों की धरती से हैं, और ‘युद्ध नशीयां विरुद्ध’ मादक पदार्थों के खतरे के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। यह जंग केवल साहस और दृढ़ संकल्प से ही जीती जा सकती है। हमें पंजाब को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ना चाहिए।” उन्होंने नागरिकों से सक्रिय रूप से भाग लेने, जानकारी साझा करने और प्रवर्तन प्रयासों में सहयोग करने का आग्रह किया।

आप की वैचारिक नींव से तुलना करते हुए उन्होंने आगे कहा, “जिस प्रकार आप केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि व्यवस्था से भ्रष्टाचार और भ्रष्ट तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंकने का एक आंदोलन है, उसी प्रकार हमें पंजाब से मादक पदार्थों और मादक पदार्थों के तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। हम सभी के अथक प्रयासों से एक दिन हम यह लड़ाई जरूर जीतेंगे।”

जमीनी स्तर पर समन्वित कार्रवाई का आह्वान करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, “मंत्रियों, विधायकों और हलका प्रभारियों को ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम रक्षा समितियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए, साथ ही आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ घनिष्ठ समन्वय सुनिश्चित करना चाहिए। कमर कस लें और पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व करें। अपने-अपने क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने की पूरी जिम्मेदारी लें।”

आम आदमी पार्टी के सफर को याद करते हुए, वरिष्ठ नेता ने चुनौतियों का सामना करने में पार्टी के लचीलेपन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी संघर्ष से जन्मी है और इसमें कभी साहस की कमी नहीं रही। यहां तक ​​कि जब हमारे नेता, जिनमें अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मैं शामिल थे, तथाकथित शराब घोटाले में निशाना बनाए गए, तब भी अदालत ने पाया कि कोई मामला बनता ही नहीं था। कई शक्तियां खोने के बावजूद, सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और जल आपूर्ति में ऐतिहासिक सुधार किए।” इस बीच, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दृढ़ रुख को दोहराया। उन्होंने कहा, “भगवंत मान सरकार ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। आपूर्ति श्रृंखला को खत्म करने, बड़े तस्करों को गिरफ्तार करने और उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने या ध्वस्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।” हरदीप सिंह मुंडियन ने सभी हितधारकों से ग्राम और वार्ड रक्षा समितियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से इस अभियान को एक वास्तविक जन आंदोलन में बदलने का आग्रह किया।

उपायुक्त हिमांशु जैन ने लुधियाना को नशामुक्त जिला बनाने के लिए एक विस्तृत बहुआयामी रोडमैप प्रस्तुत किया, जिसमें पुलिस, नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय हितधारकों के समन्वित प्रयासों से ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के तहत सख्त प्रवर्तन, व्यापक जागरूकता अभियान, सामुदायिक भागीदारी और मजबूत नशामुक्ति एवं पुनर्वास सहायता पर जोर दिया गया।

पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि प्रवर्तन में पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति हो चुकी है। उन्होंने कहा, “लगभग 2,500 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 352 कुख्यात अपराधी शामिल हैं। 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और 4,000 से अधिक लोगों को नशामुक्ति के लिए भर्ती कराया गया है।”

खन्ना एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया और एसडीएम स्वाति तिवाना ने भी सभा को लक्षित हस्तक्षेपों के बारे में जानकारी दी और बताया कि कुख्यात मीट मार्केट हॉटस्पॉट को एक व्यापक और बहुआयामी दृष्टिकोण के माध्यम से पूरी तरह से सुधारा जा रहा है।

बैठक में विधायक सर्वजीत कौर मानूके, राजिंदरपाल कौर छीना, अशोक पराशर पप्पी, मदन लाल बग्गा, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, कुलवंत सिंह सिद्धू, हाकम सिंह ठेकेदार, मनविंदर सिंह गियासपुरा, जीवन सिंह संगोवाल, रूपिंदर सिंह हैप्पी, गुरदित सिंह सेखों, दविंदरजीत सिंह लाडी धोस, अमृतपाल सिंह सुखानंद और अन्य के अलावा वरिष्ठ नेता डॉ. केएनएस कंग, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। और ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के सदस्य।

*मेरी योग्यता मेरी पहचान* अभियानप्रशासन ने मानकवाल गांव में 11 उच्च शिक्षित महिलाओं के घरों के बाहर नामपट्टियां लगाईं, साथ ही उनकी उपाधियों के नाम भी अंकित किए, डीसी हिमांशु जैन ने अभियान का विस्तार पूरे जिले में किया
बुधवार को जिला प्रशासन ने 'मेरी योग्यता मेरी पहचान' अभियान का विस्तार पूरे जिले में किया, जिसके तहत मानकवाल गांव में 11 महिलाओं के नाम और उनकी उच्च शिक्षाओं के नाम उनके घरों के बाहर लगाए गए।

उपायुक्त हिमांशु जैन, सहायक आयुक्त डॉ. प्रगति वर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों से लड़कियों और महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश परिवारों में, लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने भाइयों की तुलना में कहीं अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इन चुनौतियों के बावजूद, जब वे उच्च शिक्षा प्राप्त करती हैं, तो उन्हें उचित सम्मान और मान्यता देना हमारा कर्तव्य बन जाता है।

“कोई भी बेटी या बहन जो अपने घर के बाहर अपना नाम और योग्यता दर्शाने वाली नेम प्लेट लगवाना चाहती है, वह जिला प्रशासन से संपर्क कर सकती है। हम एक सुंदर नेम प्लेट तैयार करवाकर उसके घर पर नि:शुल्क लगवा देंगे। इससे उसे आगे की पढ़ाई करने की प्रेरणा मिलेगी और इलाके की अन्य लड़कियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा,” उन्होंने कहा।

डीसी ने आगे कहा कि इन नेम प्लेट्स को देखकर और भी लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने लुधियाना के निवासियों से इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने के लिए पूरा सहयोग देने की अपील की। ​​“यह पहल हमारी बेटियों को जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी,” उन्होंने जोर दिया।

सरपंच मनप्रीत सिंह मनु ने डीसी हिमांशु जैन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गांव की शिक्षित बेटियों को उनके घरों के बाहर नेम प्लेट लगाकर सम्मानित किया है।

मनीष सिसोदिया का मंत्रियों और  विधायकों को साफ़ संदेश: अगर कोई विधायक या मंत्री नशा तस्करों से लड़ने में हिचकिचाता है, तो अरविंद केजरीवाल को शर्मिंदा करने के बजाय, उसे आप पार्टी छोड़ देनी चाहिए

– अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और मैं नशा तस्करों से निडर होकर लड़ने और उनके नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए राजनीति में आए हैं: मनीष सिसोदिया

– जब तक किसी वार्ड या गांव में भी नशे बिकते रहेंगे, तब तक कोई भी मंत्री, विधायक और चुनाव क्षेत्र इंचार्ज चैन से नहीं सोएगा: मनीष सिसोदिया

– नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वह आप का ही क्यों न हो, सख्त से सख्त कार्रवाई पक्की की जानी चाहिए: मनीष सिसोदिया

‘ आप ‘ संघर्ष से पैदा हुई है, भ्रष्टाचार से निपटने का इसका ट्रैक रिकॉर्ड अब पंजाब से ड्रग्स को खत्म कर देगा: मनीष सिसोदिया

– भगवंत मान सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है, बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा और गैर-कानूनी संपत्ति जब्त की जाएगी: हरदीप सिंह मुंडियां

लुधियाना, 25 मार्च, 2026:

 आम आदमी पार्टी आप के सीनियर नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बुधवार को मंत्रियों और विधायकों को साफ मैसेज दिया कि आम आदमी पार्टी (आप) में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो नशा तस्करों से निपटने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई भी हिचकिचाता है, उसे अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के बजाय हट जाना चाहिए। ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ के तहत मालवा ज़ोन की एक मीटिंग के दौरान, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई आप के राजनीतिक मिशन का सेंटर है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, भगवंत सिंह मान और खुद उनके जैसे नेता ऐसे माफियाओं का निडर होकर सामना करने और उनके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए राजनीति में आए हैं।

ज़ीरो-टॉलरेंस अप्रोच को दोहराते हुए, आप पंजाब प्रभारी ने साफ किया कि नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वे आप के हों। उन्होंने कहा कि पार्टी संघर्ष से शुरू हुई थी और करप्शन से निपटने का इसका ट्रैक रिकॉर्ड अब पंजाब से ड्रग्स को जड़ से खत्म करने के लिए एक निर्णायक लड़ाई की ओर ले जाएगा।

लोगों को संबोधित करते हुए, मनीष सिसोदिया ने कहा कि नशे के विरुद्ध एक लंबी और निर्णायक जंग है, और भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब से नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नशा तस्करों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, कहा कि अगर हम पंजाब को नशा मुक्त बनाना चाहते हैं, तो हमें योद्धाओं की तरह लड़ना होगा। यह पंजाब के भविष्य को बचाने के लिए मिलकर की गई लड़ाई है। उन्होंने आगे कहा कि साफ़ निर्देश जारी किए गए हैं कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे उसकी राजनीतिक पहुँच कितनी भी बड़ी क्यों न हो।

पंजाब के इतिहास का ज़िक्र करते हुए, सिसोदिया ने कहा कि हम गुरुओं और शहीदों की धरती से संबंध रखते हैं और ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ नशों के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी। यह जंग सिर्फ़ हिम्मत और पक्के इरादे से ही जीती जा सकती है। हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

‘आप’ की विचारधारा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ‘आप’ सिर्फ़ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एक आंदोलन है, वैसे ही हमें पंजाब से नशा तस्करों को निकालना पड़ेगा। उन्होंने मंत्री, विधायक और हलका इंचार्ज से कहा कि वे विलेज डिफेंस कमेटियों और ग्राउंड वर्कर्स के साथ मिलकर काम करें और अपने इलाकों को नशा मुक्त बनाने की ज़िम्मेदारी लें।

पार्टी के सफ़र को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप’ संघर्ष से पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि भले ही अरविंद केजरीवाल, सतिंदर जैन और मुझे कथित शराब स्कैम में टारगेट किया गया था, लेकिन कोर्ट ने पाया कि कोई केस नहीं बनता। इतनी सारी चुनौतियों के बावजूद, सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं।

इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भी सरकार के कड़े रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि बड़े तस्करों को गिरफ्तार करने और उनकी गैर-कानूनी प्रॉपर्टीज़ को ज़ब्त करने या गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने लुधियाना को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस, सिविल प्रशासन और एनजीओज़ की संयुक्त कोशिशों का रोडमैप पेश किया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि अब तक 2,500 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं और 12 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी ज़ब्त की गई है।

मीटिंग में विधायक सर्वजीत कौर मानुके, राजिंदरपाल कौर छीना, अशोक पराशर पप्पी, मदन लाल बग्गा, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल सहित अ्विय कई विधायक और सीनियर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।