ब्रेकिंग न्यूज़
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बड़ा दावा: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर हमला; बिश्नोई भाइयों को धमकी

नेशनल डेस्क: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकवादी शहजाद भट्टी पर हमले की जिम्मेदारी लेकर सनसनी फैला दी है। गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है।

हमले की वजह: रणदीप मलिक के मुताबिक, शहजाद भट्टी ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को जान से मारने की खुलेआम धमकी दी थी। इसी दुश्मनी में लॉरेंस गैंग ने भट्टी को निशाना बनाया।

शहजाद भट्टी कौन है? शहजाद भट्टी पाकिस्तान में अपनी आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि एक समय में शहजाद भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई करीबी दोस्त माने जाते थे। पिछले साल उनका एक वीडियो कॉल वायरल हुआ था जिसमें वे एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रहे थे।

दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर: जानकारों के मुताबिक, दोनों के रिश्ते में दरार तब आई जब लॉरेंस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकी हाफिज सईद को धमकी दी। पाकिस्तानी नेटवर्क का हिस्सा होने के कारण भट्टी यह बर्दाश्त नहीं कर सका और लॉरेंस के खिलाफ हो गया। अब इस दुश्मनी ने खूनी गैंगवार का रूप ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *