पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर: पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
नेशनल डेस्क: 2019 में हुए भीषण पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक, आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया।
कार्यालय में घुसकर किया हमला: यह घटना तब हुई जब हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। उसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पाकिस्तान में यह आतंकी खुद को एक टीचर बताता था, लेकिन असल में वह बॉर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ कराने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम करता था।
पुलवामा हमले का काला इतिहास: हमजा बुरहान 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुए उस आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था।

