ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में 13 साल बाद फिर बनेंगे राशन कार्ड: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 15 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

नेशनल डेस्क: दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली में 13 साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए आगामी 15 जून से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

7.72 लाख अपात्रों के कार्ड होंगे रद्द: मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुराने राशन कार्डों के ऑडिट के दौरान भारी गड़बड़ियाँ पाई गई हैं। लगभग 7 लाख 72 हजार से अधिक अपात्र लोगों की पहचान की गई है, जिनकी जगह अब नए जरूरतमंद लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। ऑडिट में पाया गया कि 1.44 लाख लोग तय आय सीमा (इनकम क्राइटेरिया) से ऊपर थे। 35 हजार लोगों ने एक साल से राशन ही नहीं लिया था। 29 हजार कार्ड धारकों की मृत्यु हो चुकी है। 23 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड बने हुए थे।

आय सीमा में बड़ी बढ़ोतरी और पेंडिंग आवेदन : दिल्ली सरकार अब राशन कार्ड के लिए वार्षिक आय सीमा को 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार जल्द ही कैबिनेट में एक बिल लाने वाली है, जिससे अब सालाना 2.5 लाख रुपये तक कमाने वाले परिवार भी राशन कार्ड के हकदार होंगे। इसके अलावा, पिछले 13 सालों में 3 लाख 72 हजार लोगों ने आवेदन किया था, जिनके कार्ड पिछली सरकारों ने नहीं बनाए थे, उन पर भी अब विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *