ब्रेकिंग न्यूज़
टी20 वर्ल्ड कप 2026: पथुम निसांका के ऐतिहासिक शतक से श्रीलंका की सुपर-8 में एंट्री; ऑस्ट्रेलिया हार के साथ बाहर होने की कगार पर

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान श्रीलंका ने एक धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी हार के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर पहुँच गया है।

निसांका का धमाका और वर्ल्ड कप का पहला शतक : सोमवार 16 फरवरी को पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले के असली हीरो श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका रहे। निसांका ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 52 गेंदों में इस वर्ल्ड कप का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को 18वें ओवर में ही जीत दिला दी। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने भी लगातार तीसरा अर्धशतक जमाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलियाई पारी का ताश के पत्तों की तरह: ढहना मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर केवल 8.3 ओवर में 104 रन बना लिए थे। लेकिन पहला विकेट गिरते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। श्रीलंकाई स्पिनर दुषान हेमंता (3 विकेट) और दुष्मंता चमीरा की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 21 रनों के भीतर ही गंवा दिए।

आयरलैंड के भरोसे ऑस्ट्रेलिया की किस्मत :इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की किस्मत अब दूसरे देशों के नतीजों पर टिकी है। यदि मंगलवार को होने वाले मैच में जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो जाएगा। श्रीलंका फिलहाल पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *