ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान युद्ध

(सत्ता संदेश – इंटरनेशनल डेस्क) ईरान और अमेरिका के बीच लगभग छह सप्ताह से जारी युद्ध फिलहाल रुक गया है, लेकिन इस्लामाबाद में हुई वार्ता के विफल रहने के बाद स्थायी शांति की संभावनाएं अभी भी अधर में लटकी हुई हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। ट्रंप की नई धमकी में होर्मुज जलमार्ग पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी लगाने का भी जिक्र है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। ट्रंप की यह चेतावनी पुरानी रणनीति को दोहराती नजर आ रही है। कुछ महीने पहले चीन के खिलाफ भी उन्होंने इसी तरह का दबाव बनाया था, जब उन्होंने चीनी निर्यात पर भारी कटौती और 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। अब ईरान के मामले में भी ट्रंप बातचीत के लिए दबाव बनाने का वही तरीका अपना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *