ब्रेकिंग न्यूज़
आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब सरकार के कामकाज को लेकर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के मीडिया सलाहकार Baltej Pannu ने बड़े बयान दिए हैं।

लुधियान / सत्ता संदेश

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में ईडी द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, उससे यह साफ हो जाता है कि भाजपा के पास जनता के मुद्दों का कोई जवाब नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में ईडी द्वारा पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को समन भेजे गए हैं और Sanjeev Arora से जुड़ी एक कंपनी के रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं। बलतेज पन्नू ने दावा किया कि ये कार्रवाई राजनीतिक दबाव बनाने के लिए की जा रही हैं।

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से पंजाब में आ रहे गंदे पानी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मामले को गंभीरता से उठाया है और पंजाब के लोगों की सेहत तथा खेती को बचाने के लिए सरकार लगातार केंद्र के सामने यह मुद्दा उठा रही है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़े और बेदाग चेहरे लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कई और नामी चेहरे भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि “अकाली दल पुनर सुरजीत अब सिर्फ ‘पुनर’ ही रह गया है, क्योंकि ‘सुरजीत’ तो आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *