ब्रेकिंग न्यूज़
IPL 2026 Points Table: आरसीबी ने प्लेऑफ में बनाई जगह, बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों में मची जंग

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की अंक तालिका में जबरदस्त उठापटक का दौर जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस सीजन की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर यह मुकाम हासिल किया और फिलहाल वह तालिका में पहले नंबर पर काबिज है।मुंबई और लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर : जहाँ आरसीबी ने अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है, वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए रास्ते बंद हो चुके हैं। ये दोनों टीमें अब टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई हैं, हालांकि उनके कुछ मैच अभी भी बाकी हैं।

तीन स्पॉट्स के लिए सात दावेदार : आरसीबी के क्वालीफाई करने के बाद अब प्लेऑफ के केवल तीन स्थान बाकी हैं, लेकिन इनके लिए सात टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है।

वर्तमान स्थिति इस प्रकार है

:गुजरात टाइटंस: 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर।-सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर।

-पंजाब किंग्स: 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन उसे अगला मैच हर हाल में जीतना होगा।

राजस्थान, चेन्नई और दिल्ली: ये तीनों टीमें 12-12 अंकों पर हैं और एक जीत इन्हें टॉप-4 में पहुंचा सकती है।-KKR: 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, लेकिन गणितीय रूप से उनके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं।

आज का अहम मुकाबला : आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। जहाँ चेन्नई के पास टॉप-4 में एंट्री का मौका है, वहीं हैदराबाद जीत के साथ अपना प्लेऑफ का टिकट पक्का करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *