ब्रेकिंग न्यूज़
बड़ी खबर: पटियाला में मेडिकल स्टूडेंट की हत्या: रूम के बाहर मिला शव, रूममेट गायब

पंजाब डेस्क: पटियाला में एक मेडिकल स्टूडेंट की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मानसा जिले के बरेटा कस्बे के रहने वाले कमल कुमार के रूप में हुई है। कमल पटियाला की न्यूज लाल बाग कॉलोनी में एक पीजी (PG) में रहता था।

घटना की जानकारी सोमवार को मिली, जबकि अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या रविवार रात को हुई थी। कमल का शव उसके कमरे के बाहर पड़ा मिला, जिसके सिर पर गहरे घाव थे। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि वारदात के बाद से कमल के साथ रहने वाला उसका रूममेट फरार है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है कि क्या इस हत्याकांड में रूममेट का हाथ है। देर रात मृतक के परिजन भी पटियाला पहुँच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *