ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली के रघुबीर नगर में बैटरी चार्जिंग स्टेशन में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली/ सत्ता संदेश

राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में एक बैटरी चार्जिंग स्टेशन में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही चारों तरफ धुआं फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग बैटरी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से कई बैटरियां और सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद लगातार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *