खबर पंजाब मोदी हवाई अड्डा
पंजाब: प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा किया, हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
Live news, Hindi News, Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today, breaking news, India news
Live news, Hindi News, Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today, breaking news, India news
पंजाब: प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा किया, हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
मुंबई, एक फरवरी (भाषा) रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक ‘‘रामायण’’ में भगवान राम की अपनी यादगार भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म की सराहना करते हुए इसके मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर की तारीफ की। गोविल ने कहा कि पर्दे पर भगवान की भूमिका वही व्यक्ति विश्वसनीय रूप से निभा सकता है, जो ‘‘अच्छा अभिनेता और अच्छा इंसान’’ हो। महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रस्तुति के रूप में पेश की जा रही इस फिल्म में ‘केजीएफ’ के अभिनेता यश रावण की भूमिका में हैं, साई पल्लवी देवी सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘दंगल’ से ख्याति पाने वाले नितेश तिवारी कर रहे हैं। गोविल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नितेश तिवारी की रामायण बहुत अच्छी लग रही है। नितेश तिवारी, कलाकारों और पूरी टीम ने इस पर बहुत मेहनत की है। मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वह अच्छे अभिनेता हैं और अच्छे इंसान भी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भगवान की भूमिका निभाने के लिए आत्मा का शुद्ध होना और इंसान का अच्छा होना जरूरी है।” वह पिछले सप्ताह आयोजित एफडब्ल्यूआईसीई और सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के एक कार्यक्रम के इतर बातचीत कर रहे थे। टेलीविजन पर 1987 में आयी रामायण में भगवान राम की भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले गोविल ने कहा कि रामानंद सागर की रामायण की गहरी छाप के कारण विभिन्न प्रस्तुतियों की तुलना होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई मानक तय हो जाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है। भगवान की भूमिका निभाने के लिए रूप-रंग बहुत अहम होता है। जब लोग आपको देखें तो उन्हें आपमें भगवान दिखाई देने चाहिए।’’ हालांकि, गोविल (68) ने आने वाली रामायण की तुलना 2022 की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से करने की कोशिशों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों फिल्में मूल रूप से अलग हैं। नितेश तिवारी की दो भागों वाली इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे गोविल ने पूरी टीम के साथ काम करने के अनुभव को ‘‘अच्छा’’ बताया।
बालासोर, एक फरवरी (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में ट्यूशन से लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम को जिले के सोरो पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को जबरन अगवा कर पास के एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन जब लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और चिल्लाने लगी तो वे फरार हो गए। लड़की की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण भी उसे बचाने वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन उसे सोरो अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में, लड़की के परिवार ने सोरो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सोरो पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकुंदा मुरारी पात्रा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि लड़की की सोरो अस्पताल में चिकित्सकीय जांच की गई और आगे की जांच के लिए उसे बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा जाएगा।
दुबई, एक फरवरी (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा किया गया कोई भी हमला पश्चिम एशिया में ‘‘क्षेत्रीय युद्ध’’ का कारण बनेगा, जिससे तनाव और बढ़ जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमला करने की धमकी दी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप बल का प्रयोग करेंगे या नहीं।
अयातुल्ला अली खामेनेई की इस टिप्पणी को उनकी सीधी धमकी माना जा रहा है।
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई के हवाले से अपनी खबर में कहा, ‘‘
अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा।’’
खामेनेई ने कहा, ‘‘हम उकसाने वाले लोग नहीं हैं और हम किसी भी देश पर हमला करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। लेकिन ईरानी राष्ट्र किसी भी ऐसे व्यक्ति या देश को करारा जवाब देगा जो उस पर हमला या उसका उत्पीड़न करेगा।’’
हरे लहसुन की चटनी
लोग हर रोज एक जैसा बोरिंग खाना खा कर थक जाते हैं और कुछ अलग की तलाश में रहते हैं. बहुत से लोग बाजार के केमिकल वाले अचार खरीद लाते हैं जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर आसानी से हरे लहसुन की चटनी बना सकते हैं. हरे लहसुन की चटनी तीखी चटपटी और खुशबू से भरपूर होती है. इसमें हरे लहसुन के साथ हरी मिर्च और मसालों का इस्तेमाल किया जाता ह जो इसे स्वादिष्ट बना देती है. अगर आप खाने में देसी स्वाद पसंद करते हैं तो ये हरे लहसुन की चटनी रेसिपी जरूर ट्राई करें. रोटी, पराठा, दाल, चावल या खिचड़ी के साथ अगर हरे लहसुन की चटनी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये चटनी बहुत जल्दी बन जाती है और इसमें ज्यादा मसालों की जरूरत भी नहीं पड़ती है.
सामग्री
हरा लहसुन बारीक कटा हुआ हरी मिर्च धनिया पत्ती अदरक नमक स्वाद अनुसार नींबू का रस सरसों का तेल जीरा
कैसे बनाएं
हरे लहसुन को अच्छे से साफ करें और बारीक काट लें. इसके बाद हरी मिर्च और अदरक को भी काट लें. अब मिक्सर जार में हरा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालें. इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और थोड़ा सा पानी मिलाकर दरदरा पीस लें.
मिक्स
अब एक छोटे पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें और इसमें जीरा डालें और हल्का चटकने दें. इस तड़के को तैयार चटनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में नींबू का रस डालें जिससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाए.
अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल भी डाल सकते हैं, इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.इसे फ्रिज में रखकर एक से दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपको चटाकेदार खाने का मन हो तो हरे लहसुन की ये चटनी झटपट तैयार की जा सकती है.
बागपत (उप्र), एक फरवरी (भाषा) बागपत जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी में लिप्त सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से कई जानवरों के शव बरामद किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने आरोपियों के कब्जे से जंगली बिल्ली व सियार के तीन-तीन और एक जल मुर्गी समेत कई वन्यजीवों के शव बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान खन्ना नाथ, दुलीचंद, साजन नाथ, बाली नाथ, विकास, अर्जुन और रोहन कुमार के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से शिकार में प्रयुक्त जाल, रस्सियां और धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बागपत जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार करते थे और बाद में इनके शवों की तस्करी हरियाणा के सोनीपत जिले में की जाती थी। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और संगठित रूप से शिकार एवं तस्करी का कार्य कर रहा था।
उनके मुताबिक, वन विभाग को इस संबंध में लगातार गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर विशेष टीम गठित कर निगरानी की जा रही थी। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विनोद कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा उन्हें अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शिकार और वन्यजीव तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुमार ने कहा कि जंगलों में निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
(जी उन्नीकृष्णन)
तिरुवनंतपुरम, एक फरवरी (भाषा) न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने तेज गेंदबाज जैकब डफी को छक्का जड़ा, जिसकी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डगआउट से सिर हिलाकर सराहना की।
भारतीय कप्तान तब नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे जब ईशान किशन ने काइल जैमीसन की तेज उछाल वाली गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। सूर्यकुमार ने एक बार फिर सराहना में सिर हिलाया।
सूर्यकुमार की इस खुशी के दो कारण हो सकते हैं। भारत को आगामी टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के लिए जरूरी विस्फोटक ताकत मिल गई है तथा दूसरा टीम के पास शीर्ष क्रम में अभिषेक, सूर्यकुमार और किशन के रूप में तीन ऐसे बल्लेबाज मिल गए हैं जो टीम की रणनीति पर अच्छी तरह से अमल कर सकते हैं।
कुल मिलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से भारत को सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी वास्तविक टीम का खाका मिल गया है और अब वह जानती है कि उसे आईसीसी के इस टूर्नामेंट में किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरना है।
शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज अभिषेक, किशन और सूर्यकुमार अब आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। इनमें किशन की कहानी सबसे दिल छू लेने वाली है। एक साल पहले तक उनके पास बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध भी नहीं था लेकिन अब वह टीम प्रबंधन की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
अभिषेक और सूर्यकुमार को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन वे ज्यादातर मैदान से ही संबंधित थीं।
दूसरी तरफ किशन को अपने भीतर के डर पर भी काबू पाना था और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उनके प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि उन्होंने इसमें शानदार काम किया है।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चार मैचों में 231.18 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए। किशन को चार मैच खेलने का मौका मिला लेकिन इनमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके विश्व कप में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज की दौड़ में संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है।
सूर्यकुमार ने किशन के बारे में कहा, ’’‘हम जानते थे कि ईशान किशन क्या खास कर सकता है। इस श्रृंखला से पहले उसने घरेलू क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन किया है हम सभी इस बारे में जानते थे। हम सभी चाहते थे कि वह अपने नैसर्गिक अंदाज में ही बल्लेबाजी करें और अपनी पहचान नहीं बदले।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह घरेलू क्रिकेट में पारी का आगाज कर रहे थे और यहां उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की। लेकिन हम चाहते थे कि वह मैच का रूख पलटने वाले खिलाड़ी साबित हों और उन्होंने मैदान पर उतरकर ऐसा ही किया। ’’
सूर्यकुमार ने इस तरह से संकेत दे दिया कि विश्व कप में अभिषेक के साथ किशन ही पारी की शुरुआत करेंगे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि शीर्ष क्रम में किशन के शामिल होने और उनके तेज गति से रन बनाने से सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे मध्य क्रम के बल्लेबाजों पर से बोझ कम हो गया है।
भारतीय कप्तानी ने कहा, ‘‘पहले मैच से ही मुझे किशन और अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया। मुझे लगता है कि जब वे दोनों साथ खेलते हैं, तो विपक्षी टीम को पूरी तरह से मुकाबले से बाहर कर देते हैं। इससे मध्य क्रम और फिनिशरों पर भी दबाव बहुत कम हो जाता है।’’
यहां खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इसकी पुष्टि हो गई। हार्दिक जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो उन्हें किसी तरह का जोखिम उठाने की जरूरत नहीं थी क्योंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाने वाले किशन पहले ही मजबूत आधार तैयार कर चुके थे। हार्दिक ने 17 गेंद पर 42 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन इसमें उन्होंने किसी तरह का जोखिम नहीं लिया। इस दौरान वह अधिक स्वच्छंद होकर खेलते हुए दिखे।
सूर्यकुमार की शानदार फॉर्म में वापसी ने भी भारत के टी20 में खेलने के तरीके को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुंबई के इस खिलाड़ी ने श्रृंखला में सबसे ज्यादा 242 रन बनाए। यह रन उन्होंने 196.74 के स्ट्राइक रेट से बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ज़ाहिर है, खुशी हो रही है। टीम की कप्तानी करते समय रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। आप हमेशा कप्तान के रूप में उदाहरण पेश करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि 2025 में भी वही सूर्या था और यह भी वही सूर्या है।
कप्तान ने कहा, ‘‘बस इतना था कि मैं रन नही बना पा रहा था। लेकिन मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, मानसिक रूप से बहुत सकारात्मक हूं और टीम में जो कुछ हो रहा है उससे बहुत खुश हूं।’’
लेकिन बल्लेबाजी ही एकमात्र ऐसा विभाग नहीं है जहां भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है।
अर्शदीप सिंह ने श्रृंखला में आठ विकेट लिए जो सपाट पिचों और छोटी बाउंड्री वाले मैदानों पर कोई मामूली उपलब्धि नहीं है।
सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘जिस तरह से हमने इस मैच में सात आठ ओवर के बाद वापसी की उससे पता चलता है कि मैच सिर्फ पावर प्ले में ही नहीं जीता जाता, बल्कि वापसी करने के तरीके पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। जिस तरह से अर्शदीप, वरुण, अक्षर और सभी ने वापसी की, उससे मैं बहुत खुश हूं।’’
जसप्रीत बुमराह के लिए यह अच्छा दिन नहीं था और उन्होंने चार ओवर में 58 रन लुटाए लेकिन अर्शदीप में पांच विकेट लेकर दिखा दिया कि वह अब टीम के मुख्य तेज गेंदबाज का सच्चा साथी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में नौ प्रतिशत तक की गिरावट आई और ये अपने निचले ‘सर्किट’ स्तर पर पहुंच गईं। हाल ही में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली जारी रखी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही। सोने के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव 13,711 रुपये या नौ प्रतिशत टूटकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में इसने अपना निचला सर्किट स्तर छू लिया।
एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी भारी गिरावट आई क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली जारी रखी। इसके परिणामस्वरूप मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 26,273 रुपये या नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इसका निचला सर्किट स्तर है।
वैश्विक वायदा बाजार अवकाश के कारण रविवार को बंद रहेंगे।
बिजनेस डेस्क: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी, 2026 को जो यूनियन बजट पेश करेंगी, उससे पहले इंडियन शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि 1999 के बाद शेयर मार्केट के इतिहास में यह दूसरी बार है जब रविवार को मार्केट खुला है।
मार्केट ओपनिंग: रविवार सुबह शेयर मार्केट मामूली बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 119.19 पॉइंट्स (0.14%) की बढ़त के साथ 82,388.97 पर और निफ्टी 13.10 पॉइंट्स (0.05%) की बढ़त के साथ 25,333.75 पर खुला। हालांकि, सेंसेक्स में शामिल 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहे।
डिफेंस और रेलवे स्टॉक्स में तेज़ी: बजट में खर्च बढ़ने की उम्मीद से डिफेंस और रेलवे सेक्टर के स्टॉक्स में ज़बरदस्त तेज़ी देखी जा रही है:
डिफेंस: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) एक के बाद एक 1.37% और 2.14% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
रेलवे: RVNL के शेयर 2.35% और IRFC के 2.08% बढ़े।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: शेयर बाज़ार में मामूली तेज़ी के उलट, कमोडिटी बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी से गिरावट जारी है। MCX पर सोना 8.88% गिरकर 1,38,813 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 9.00% गिरकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने और चांदी के ETF में भी 10% से 12% की भारी गिरावट देखी गई है।
तंबाकू पर GST का असर: आज (1 फरवरी) से सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर 40% नया GST लागू होने से ITC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा, FMCG की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) भी नुकसान में ट्रेड कर रही है।
इन्वेस्टर्स की नज़रें: इन्वेस्टर्स की नज़र फाइनेंस मिनिस्टर द्वारा कैपिटल गेन्स टैक्स, टैक्स स्लैब में बदलाव और फिस्कल डेफिसिट को लेकर की गई घोषणाओं पर है।
नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया की जनवरी में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 73,137 इकाई हो गई।
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने बयान में कहा कि जनवरी, 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 65,603 इकाई रही थी।
घरेलू बाजार में थोक बिक्री पिछले महीने नौ प्रतिशत बढ़कर 59,107 इकाई हो गई जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 54,003 इकाई रही थी।
निर्यात पिछले महीने 14,030 इकाई रहा जबकि जनवरी 2024 में यह 11,600 इकाई था।
हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने बयान में कहा, ‘‘ घरेलू बिक्री में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री 59,107 इकाई दर्ज की गई। कुल बिक्री सर्वाधिक 73,137 इकाई रही जिसमें 11.5 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। ये आंकड़ें हुंदै के ब्रांड नेतृत्व को ही नहीं बल्कि हमारे कर्मचारियों, भागीदारों एवं ग्राहकों की सामूहिक शक्ति को भी दर्शाते हैं।’’