ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी: ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण; SC महिलाओं को मिलेंगे ₹1500

पंजाब डेस्क: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन की नई तारीख: योजना के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अब 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा। पहले इसके लिए बैसाखी (13 अप्रैल) का दिन तय किया गया था, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण इसे टाल दिया गया है।कितनी मिलेगी राशि: 18 साल से ऊपर की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए SC वर्ग की महिलाओं को ₹500 अतिरिक्त यानी कुल ₹1500 देने का निर्णय लिया है।

आदमपुर से आगाज: मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अप्रैल को जालंधर के आदमपुर में एक बड़ी रैली के जरिए इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे।पहले चरण के जिले: योजना के पहले चरण में 7 जिलों—मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट—की 9 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है। इनमें मालवा क्षेत्र की 5 और दोआबा की 2 सीटें शामिल हैं।

पात्रता और दस्तावेज: लाभ पाने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसके पास पंजाब का वोटर कार्ड और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। दूसरे राज्यों से ब्याह कर पंजाब आई बहुएं भी, जिनके पास ये दस्तावेज हैं, योजना का लाभ ले सकेंगी।

किसे नहीं मिलेगा लाभ: पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सरकारी कर्मचारी, महिला पेंशनभोगी और टैक्स भरने वाली महिलाओं को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

पंजीकरण की प्रक्रिया: महिलाएं अपने जिले के सेवा केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बिल्कुल मुफ्त रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। पैसा सीधे बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा जाएगा। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए बजट में 9300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *